लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पंचायत चुनावों से पहले 55 देसी पिस्तौल जब्त

By भाषा | Updated: December 21, 2021 01:24 IST

Open in App

इंदौर, 20 दिसंबर इंदौर पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया और उनके कब्जे से 55 देसी पिस्तौल और 11 कारतूस जब्त किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर के पुलिस आयुक्त (सीपी) हरिनारायणचारी मिश्र ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर इन हथियारों की आपूर्ति की जानी थी।

मिश्र ने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ अभियान में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और 55 देसी पिस्तौल व 11 कारतूस जब्त किए हैं।

गिरफ्तार व्यक्तियों में एक हथियार निर्माता और दो अन्य लोग शामिल हैं, जो अलग-अलग हिस्सों में उनकी आपूर्ति करते हैं।

मिश्र ने कहा कि पुलिस ने उस कारखाने का भी भंडाफोड़ किया, जहां इन हथियारों का निर्माण किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि पुलिस गिरफ्तार किये गए तीनों व्यक्तियों के अपराधियों से संबंधों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि सिकलीगर (एक समुदाय) इंदौर के आसपास के धार, बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर सहित कुछ जिलों और देवास के कुछ क्षेत्रों में हथियार बनाते हैं और इंदौर के जरिये उनकी आपूर्ति करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला