लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक ही परिवार के 4 लोग फंदे पर झूलते मिले, 3 की गई जान, एक अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2022 14:00 IST

गोहद के अनुविभागीय अधिकारी राजेश सिंह राठौर ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे धर्मेंद्र गुर्जर (28), उसकी पत्नी अमरेश (25) एवं उनके बेटे निशांत (12) के शव उनके घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले, जबकि उनकी बेटी मीनाक्षी (8) भी फांसी पर लटकी मिली, लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं..

Open in App
ठळक मुद्देघटना भिंड जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोहद पुलिस थानांतर्गत ग्राम कठुआ गुर्जर में हुईघर के एक बड़े कमरे की छत के कुंडे से इन सबके गले में रस्सी लगी हुई पाई गई थी

भिंडः मध्य प्रदेश के भिंड जिले के एक गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले, जिनमें से तीन की मौत हो गई और एक को बचा लिया गया है। गोहद के अनुविभागीय अधिकारी राजेश सिंह राठौर ने बताया कि यह घटना भिंड जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोहद पुलिस थानांतर्गत ग्राम कठुआ गुर्जर में हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह करीब 8 बजे धर्मेंद्र गुर्जर (28), उसकी पत्नी अमरेश (25) एवं उनके बेटे निशांत (12) के शव उनके घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले, जबकि उनकी बेटी मीनाक्षी (8) भी फांसी पर लटकी मिली, लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं और उसे उपचार के लिए ग्वालियर के एक अस्पताल ले जाया गया है।’’

राठौर ने बताया कि घर के एक बड़े कमरे की छत के कुंडे से इन सबके गले में रस्सी लगी हुई पाई गई थी और अंदर से दरवाजे बंद थे। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस एवं पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चारों लोग लटके हुए मिले। राठौर ने बताया कि इस सामूहिक आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshbhind-acbhind-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार