लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: रीवा में ट्रक से बस की टक्कर में यूपी के 15 लोगों की मौत, 40 घायल, शिवराज चौहान को योगी आदित्यनाथ ने किया फोन

By अनिल शर्मा | Updated: October 22, 2022 10:04 IST

बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। रीवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवनीत भसीन ने कहा कि बस में मौजूद सभी लोग यूपी के निवासी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग यूपी के रहने वाले हैं।40 घायलों में से 20 को प्रयागराज (UP) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रीवाः मध्य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्राली की टक्कर होने की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 घायल हुए हैं। हादसा रात 10:30 से 11 बजे के बीच हुआ जब बस आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। बस में सवार सभी यात्री कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CM शिवराज सिंह चौहान से घायलों के उपचार व UP निवासी दिवंगतों के पार्थिव शरीर को प्रदेश तक पहुंचाने के लिए बात की। इसके साथ ही योगी सरकार ने प्रदेश निवासी दिवंगतों के परिजनों को ₹02 लाख व गंभीर घायलों को ₹50,000 सहायता राशि प्रदान करने हेतु निर्देश दिए हैं।

40 घायलों में से 20 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। रीवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवनीत भसीन ने कहा कि बस में मौजूद सभी लोग यूपी के निवासी हैं।

रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा, ऐसा लगता है कि इस ट्रक का सामने वाले ट्रक से एक्सीडेंट हुआ था और जब चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही बस ट्रक से टक्कराई। पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोग यहां हैं। बचाव कार्य किया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

मनोज पुष्प के मुताबिक मुताबिक, राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुष्प ने बताया कि गंभीर घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना किस वजह से हुई यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

टॅग्स :रीवाMadhya Pradeshसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह