लाइव न्यूज़ :

पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत का जटिल युद्धाभ्यास परीक्षण शुरू, जानें इसकी खास बातें

By रुस्तम राणा | Updated: January 9, 2022 20:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देएयरक्राफ्ट करियर विक्रांत का है यह तीसरा ट्रायललगभग 23,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है विक्रांत

नई दिल्ली: पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत का समुद्र में जटिल परीक्षण शुरू हो चुका है। विक्रांत रविवार को महत्वपूर्ण समुद्री परीक्षणों के लिए रवाना हुआ। इस साल भारतीय नौसेना के बेड़े में इसे शामिल किया जाएगा। यह देश में बनने वाला सबसे बड़ा युद्धपोत है। अगस्त 2021 के बाद से यह इसका तीसरा ट्रायल है।

इस बारे में नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक माधवाल ने कहा, 'आईएसी अब जटिल युद्धाभ्यास करने के लिए रवाना हुआ है, ताकि विशिष्ट रीडिंग स्थापित की जा सके कि पोत विभिन्न परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करता है।' उन्होंने कहा कि इस दौरान जहाज के विभिन्न सेंसर सूट का भी परीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ''दो हफ्ते से भी कम समय के भीतर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की लगातार दो हाई प्रोफाइल यात्राओं के बाद, आईएसी विक्रांत का अगले सेट का समुद्री परीक्षण किया जा रहा है।' बता दें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू हाल ही में कोच्चि में इस युद्धपोत को देखने गये थे।

आपको बता दें कि विक्रांत एयरक्राफ्ट कैरियर आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान है क्योंकि इसे पूरी तरह से देश में ही बनाया गया है। तकनीक से लेकर इसके कलपुर्जे, यहां तक कि जहाज में इस्तेमाल होने वाला स्टील भी भारत में ही बना है।

यदि इसमें लागत की बात करें तो इस युद्धपोत का निर्माण लगभग 23,000 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है और इसके निर्माण ने भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है जिनके पास अत्याधुनिक एयरक्राफ्ट बनाने की क्षमता है।

टॅग्स :भारतीय सेनाNaval
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत