लाइव न्यूज़ :

हैवानियतः पाठ याद नहीं करने पर छह वर्षीय बच्ची को मदरसा शिक्षक ने बेल्ट से पीटा, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 10, 2019 19:56 IST

एसएचओ अजय अग्रवाल ने बताया, ‘‘सेक्टर 115 में स्थित एक मदरसे में पढ़ाने वाला नवाज पुलिस द्वारा जांच शुरू किये जाने के बाद से फरार था। वह आज अपराह्र मदरसे में आया था जहां एक गोपनीय सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देअग्रवाल ने बताया कि शिक्षक ने स्वीकार किया है कि यह एक ‘‘गलती’’ थी और उसने घटना को लेकर माफी भी मांगी।उन्होंने बताया कि उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

नोएडा में एक मदरसे में छह वर्षीय एक लड़की को अपना पाठ याद नहीं करने पर कथित तौर पर बेल्ट से पीटने वाले एक धार्मिक शिक्षक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने दो दिन पहले मौलवी मोहम्मद नवाज के खिलाफ यहां सेक्टर 49 पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

एसएचओ अजय अग्रवाल ने बताया, ‘‘सेक्टर 115 में स्थित एक मदरसे में पढ़ाने वाला नवाज पुलिस द्वारा जांच शुरू किये जाने के बाद से फरार था। वह आज अपराह्र मदरसे में आया था जहां एक गोपनीय सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’

उन्होंने कहा कि, ‘‘शिक्षक ने पुलिस को बताया कि छात्रों के साथ व्यवहार करते समय वह हमेशा सावधान रहता है, लेकिन बच्ची के अपना पाठ याद करते हुए नहीं दिखाई देने पर वह इस हद तक परेशान हो उठा कि उसकी बेल्ट से पिटाई कर दी।’’

अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक ने स्वीकार किया है कि यह एक ‘‘गलती’’ थी और उसने घटना को लेकर माफी भी मांगी। लड़की के पिता के अनुसार वह हाल में अपनी बेटी से मिलने मदरसा गये थे जहां उन्होंने पाया कि उसकी पीठ पर चोट के निशान थे।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लड़की ने मुझे बताया कि मौलवी ने उसे बुरी तरह से पीटा है।’’ उन्होंने दावा किया कि मदरसा में मामले में बारे में पूछताछ करने पर उसे ‘‘लगभग 10 लोगों ने धमकी दी और उनके हाथों में लाठियां थी।’’ एसएचओ ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ गैर-संज्ञेय मामला (एनसीआर) दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज