लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में भारी बारिश से बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत, सीएम योगी ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया

By विनीत कुमार | Updated: September 16, 2022 09:32 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसा दिलकुशा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुआ। मारे गए लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के दिलकुशा में दीवार गिर जाने से 9 लोगों की मौत, एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।शुक्रवार तड़के हुए हादसे में तीन पुरुष, तीन महिलाओं और तीन बच्चों की जान चली गई।रात भर भारी बारिश के कारण आर्मी एन्क्लेव की चारदीवारी ढह गई, इसके पास झोपड़ियों में रह रहे थे लोग।

लखनऊ: भारी बारिश से जूझ रहे उत्‍तर प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दिलकुशा में दीवार गिर जाने से 9 लोगों की मौत हो गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार मारे गए लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

लखनऊ कैंट थाना क्षेत्र के दिलकुशा में हुए इस हादसे में तीन महिलाएं और तीन पुरुषों की भी जान चली गई है। एक शख्स के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि ये लोग दीवार के पास ही सो रहे थे। इसी दौरान दीवार उनके ऊपर गिर गई। 

लखनऊ में शुक्रवार तड़के हुआ हादसा

वहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक 'आर्मी एन्क्लेव' की चारदीवारी गिरने से हादसा हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया ने बताया कि कुछ मजदूर दिलकुशा इलाके में आर्मी एन्क्लेव के पास झोपड़ियों में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि रात भर भारी बारिश के कारण आर्मी एन्क्लेव की चारदीवारी ढह गई। 

मोर्डिया ने कहा, ‘हम घटनास्थल पर देर रात तीन बजे पहुंचे। नौ शव मलबे से निकाले गए। एक व्यक्ति को बचा लिया गया।’ उन्होंने बताया कि मलबे से जीवित निकाले गए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे का ऐलान किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से मुआवजे का भी ऐलान किया गया है। मृतकों के परिजनों को यूपी सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है।

बता दें कि लखनऊ में भारी बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की समस्या आ गई है। बेहद वीआईपी इलाकों में भी सड़कों पर पानी भर गया है। कुछ जगहों पर घरों में भी पानी दाखिल हो गया है। इस बीच जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने शुक्रवार को लखनऊ के सारे स्‍कूल बंद रखने का आदेश दिया है। कक्षा 12 तक के सभी निजी/सरकारी स्‍कूल बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन भारी बारिश के अनुमान हैं। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर रोड, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, जालौन में येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही हरदोई, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कासगंज, एटा, मैनपुरी, शहजहांपुर और आसपास के जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा चुका है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह