लाइव न्यूज़ :

पटरी पर सांड आ जाने से फिर सवा घंटे लेट हो गई तेजस एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2019 10:40 IST

ट्रेन में लगभग 604 यात्री सफर कर रहे थे। 100 रुपये की दर से आईआरसीटीसी यात्रियों को 64,400 रुपये मुआवजे का भुगतान करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देफिरोजाबाद के पास एक सांड अचानक सप्तक्रांति एक्सप्रेस से टकरा गया।विगत 19 अक्टूबर को भी इस वजह से तेजस ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे लेट हो गई थी।

भारत की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर लेट हो गई है। जिसके कारण कई यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीते सोमवार को सप्तक्रांति एक्सप्रेस से सांड की टक्कर हो गई थी। जिसके के बाद कई ट्रेनें बाधित हुई। उसमें तेजस एक्सप्रेस भी शामिल थी। इसबार भी आईआरसीटीसी को यात्रियों को मुआवजा देना पड़ेगा। ट्रेन में लगभग 604 यात्री सफर कर रहे थे। 100 रुपये की दर से आईआरसीटीसी यात्रियों को 64,400 रुपये मुआवजे का भुगतान करेगा।

दरअसल, बीते सोमवार तेजस एक्सप्रेस सप्तक्रांति के पीछे आ रही थी। फिरोजाबाद के पास एक सांड अचानक सप्तक्रांति एक्सप्रेस से टकरा गया। इससे ट्रेन के इंजन ने काम करना बंद कर दिया। सप्तक्रांति के पीछे तेजस सहित कई ट्रेनें जहां- तहां खड़ी हो गई। इसकी जानकारी एनसीआर के अफसरों  को हुई, तो उन्होंने आनन-फानन में दूसरा इंजन भेजकर सप्तक्रांति एक्सप्रेस के चलाने का इंतजाम किया। जिसके चलते तेजस एक्सप्रेस ट्रेन सवा घंटा लेट हो गई थी।

विगत 19 अक्टूबर को भी लखनऊ जंक्शन पर कृषक एक्सप्रेस का कोच डिरेल हो गया था। इस वजह से तेजस ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे लेट हो गई थी। इसके अंदर 950 यात्री सफर कर रहे थे। आईआरसीटी को तेजस के सभी यात्रियों को 250 रुपये के हिसाब से 1.62 लाख रुपये का मुआवजा देना पड़ा था।

टॅग्स :आईआरसीटीसीभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं