लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में 'रेल रोको आंदोलन' में भाग लेने वालों पर होगी कार्यवाई, लगाया जाएगा रासुका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2021 09:40 IST

लखनऊ पुलिस ने कहा है कि 'रेल रोको आंदोलन' के मद्देनजर जिला में धारा 144 लगाई गई है। यदि कोई कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उस पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देरेल रोकने पर होगी कार्यवाही, धारा 144 लागूकानून व्यवस्था बिगाड़ने पर लगाई जाएगी रासुका

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर आज किसान मोर्चा का 'रेल रोको आंदोलन' है। किसान केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के इस आंदोलन के ऐलान के बाद लखनऊ पुलिस भी ऐक्शन में आ गई है। लखनऊ पुलिस ने कहा है कि 'रेल रोको आंदोलन' के मद्देनजर जिला में धारा 144 लगाई गई है। यदि कोई कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उस पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

आंदोलन को लेकर पुलिस की तैयारी

रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। राज्य के 14 संवेदनशील जिलों में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पीएसी और अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है।

रेलवे प्रशासन भी अलर्ट

उधर, किसानों के आज इस आंदोलन को लेकर रेलवे प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। जीआरपी व आरपीएफ को सुरक्षा की जिम्मेदारी मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर नजर रखने की हिदायत मिली है। किसान  मोर्चा ने कहा है कि रेलें सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक रोकी जाएंगी।

अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग लेकर आंदोलन

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को घोषणा की थी कि वह लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज रेल रोको आंदोलन करेगा। किसान मोर्चा ने कहा, जब तक लखीमपुर खीरी कांड में किसानों को न्याय नहीं मिल जाता है आंदोलन और तेज होगा। 

टॅग्स :Kisan Morchaलखनऊकिसान आंदोलनउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार