लाइव न्यूज़ :

लखनऊः शादी समारोह में मिले अखिलेश और शिवपाल यादव, साथ बैठे लेकिन बात नहीं, सपा प्रमुख ने शेयर की तस्वीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2022 21:58 IST

सपा के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव जीतने के बावजूद पार्टी विधायकों की बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच दूरियां एक बार फिर जगजाहिर हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने मंगलवार को उनके साथ अपनी एक फोटो भी ट्वीट की।जगमोहन यादव की भतीजी के विवाह समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। पिछला विधानसभा चुनाव जसवंत नगर सीट से सपा के ही टिकट पर जीता था।

लखनऊः आपसी तल्खी के ताजा दौर के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव लखनऊ में आयोजित एक विवाह समारोह में एक साथ नजर आए। अखिलेश यादव ने मंगलवार को उनके साथ अपनी एक फोटो भी ट्वीट की।

 

सपा के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव जीतने के बावजूद पार्टी विधायकों की बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच दूरियां एक बार फिर जगजाहिर हो गई हैं।

हालांकि इसी बीच सपा अध्यक्ष ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट में प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव की भतीजी के विवाह समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें एक ऐसी तस्वीर भी शामिल है जिसमें वह अपने चाचा के बगल में बैठे हैं।

प्रसपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि शिवपाल यादव और अखिलेश यादव सोमवार रात लखनऊ में आयोजित पूर्व पुलिस महानिदेशक की भतीजी अमृता की शादी समारोह में शामिल हुए थे। दोनों के बीच सामान्य शिष्टाचार के तहत नमस्कार का आदान-प्रदान तो हुआ, मगर उसके बाद दोनों के बीच और कोई बात नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव जिस सोफे पर बैठे थे उसके ठीक बगल वाले सोफे पर शिवपाल यादव बैठे थे। सपा अध्यक्ष ने यह तस्वीर भी ट्वीट के साथ साझा की है। गौरतलब है कि शिवपाल यादव ने प्रसपा का अध्यक्ष होने के बावजूद प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव जसवंत नगर सीट से सपा के ही टिकट पर जीता था।

लेकिन बाद में चाचा-भतीजे के बीच तल्ख़ियां इतनी बढ़ गई थीं कि शिवपाल यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। इस बारे में पूछे जाने पर शिवपाल यादव ने अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया। उनका कहना है कि सही वक्त आने पर सारी बात बता दी जाएगी। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवशिवपाल यादवलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज