लाइव न्यूज़ :

LS polls 2024: गौरव वल्लभ के बाद रोहन गुप्ता भाजपा में शामिल, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2024 13:23 IST

LS polls 2024: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस पर ‘अपमान’ और ‘चरित्र हनन’ का आरोप लगाते हुए पिछले महीने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विनोद तावड़े की मौजूदगी में गुप्ता ने भाजपा में शामिल हो गए। "लगातार अपमान" और "चरित्र हनन" का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।कांग्रेस ने रोहन को अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से टिकट दिया था।

LS polls 2024: लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है। कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। गुजरात के पूर्व नेता और प्रवक्ता रोहन गुप्ता दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 22 मार्च को उन्होंने पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक कांग्रेस नेता पर "लगातार अपमान" और "चरित्र हनन" का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में गुप्ता ने भाजपा में शामिल हो गए।

कांग्रेस ने रोहन को अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से टिकट दिया था लेकिन उन्होंने अपने पिता की खराब सेहत का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। पिछले दिनों कांग्रेस के एक और प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था।

वल्लभ ने यह कहते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया कि वह न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकते हैं और न ही दिन-रात ‘वेल्थ क्रिएटर्स (परिसंपत्तियों का सृजन करने वालों)’ को गाली दे सकते हैं। कुछ ही घंटों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के आह्वान से प्रभावित होकर वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

वल्लभ के अलावा कांग्रेस की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता उपेन्द्र प्रसाद ने भी पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। दोनों नेताओं ने भी पाला बदलने के बाद सनातन विरोधी के लिए कांग्रेस की आलोचना की। वल्लभ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा त्यागपत्र सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावगुजरात लोकसभा चुनाव २०२४कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार