लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: 3 महीने में कांग्रेस के 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा, 4 विधायक बीजेपी में शामिल

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 11, 2019 19:41 IST

लोकसभा चुनाव 2019: 10 अप्रैल को ही गुजरात के कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अल्पेश ठाकोर के साथ ही दो और विधायक धवलसिंह ठाकोर और भरतजी ठाकोर ने भी इस्तीफा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। गुजरात में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी।सभी 543 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती 23 मई को होगी। 

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले गुजरात में कांग्रेस को एक बाद एक कई झटके लगे हैं।पार्टी के विधायक लगातार उसका साथ छोड़ रहे हैं।  पिछले तीन महीने में कांग्रेस के सात नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसमें से चार विधायक कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। 10 अप्रैल को ही गुजरात के कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अल्पेश ठाकोर के साथ ही दो और विधायक धवलसिंह ठाकोर और भरतजी ठाकोर ने भी इस्तीफा दिया था। इसकी पुष्टि खुद अल्पेश ठाकोर ने की थी। 

अल्पेश ठाकोर गुजरात के राधनपुर से विधायक हैं। अल्पेश विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अल्पेश ठाकोर पाटन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया। कांग्रेस ने पाटन लोकसभा सीट से पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को टिकट दी है।

चार विधायक जो बीजेपी में शामिल हुए

1- जवाहर चावड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जवाहर चावड़ा ने मार्च में इस्तीफा दिया था। जूनागढ़ जिले की माणावदर सीट से चावड़ा चार बार विधायक रह चुके हैं। ये अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। वह अहीर समुदाय से आते हैं। चावड़ा ने माणावदर सीट पर 1990, 2007, 2012 और 2017 में जीत दर्ज की थी। वह बीते कुछ महीनों में सदन से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं।

2-  आशा पटेल

गुजरात के ऊंझा से विधायक आशाबेन पटेल ने भी मार्च में इस्तीफा दिया था। उत्तर गुजरात की ऊंझा सीट से चुनाव जीतने वाली डॉ आशा पटेल पहली बार विधायक बनी थी। उत्तर गुजरात के पटेल समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ है और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान है।

3- वल्लभ धारविया

जामनगर (ग्रामीण) से विधायक वल्लभ धारविया ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए। 

4- पुरुषोत्तम साबरिया

 पुरुषोत्तम सांबरिया ने भी मार्च में ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। ये भी बीजेपी में ही शामिल हुए हैं। ये ध्रांगध्रा-हलवद सीट से विधायक हैं।

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। गुजरात में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। सभी 543 सीटों पर वोटों की गिनती 23 मई को होगी। 

टॅग्स :गुजरात लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?