लाइव न्यूज़ :

भगवान राम के बारे में अपमानजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को बर्खास्त किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2022 07:47 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने अपने एक सहायक प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया है। प्रोफेसर द्वारा भगवान राम के बारे में अपमानजनक टिप्पणी किए जाने संबंधी एक वीडियो वायरल होने के बाद ये फैसला लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) से जुड़ा है मामला।प्रोफेसर का एक वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी की ओर से कार्रवाई की गई है।यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक कुमार मित्तल हाल में आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए भी चुने गए थे।

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने एक सहायक प्रोफेसर को भगवान राम के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया है। सोशल मीडिया पर शनिवार को सहायक प्रोफेसर गुरसंग प्रीत कौर की टिप्पणी का एक कथित वीडियो सामने आया था, जिसके बाद उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई थी। 

इस पूरे मामले पर निजी विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा, 'हम समझते हैं कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो से कुछ लोग आहत हुए हैं, जिसमें हमारे एक संकाय सदस्य को अपनी निजी राय साझा करते हुए सुना जा सकता है।' 

यूनिवर्सिटी ने कहा, 'हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनके द्वारा साझा किए गए विचार पूरी तरह से व्यक्तिगत हैं और विश्वविद्यालय उनमें से किसी का समर्थन नहीं करता है। हम हमेशा एक धर्मनिरपेक्ष विश्वविद्यालय रहे हैं, जहां सभी धर्मों और आस्था के लोगों के साथ प्यार और सम्मान के साथ समान व्यवहार किया जाता है। उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, हमें इस पूरी घटना का गहरा खेद है।' 

संपर्क करने पर विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अमन मित्तल ने कहा कि सहायक प्रोफेसर को शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया। 

क्या कहा था प्रोफेसर ने राम के बारे में

वायरल हुए वीडियो में विश्वविद्यालय में एक शैक्षणिक सत्र के दौरान गुरसंग प्रीत कौर यह कहते नजर आती हैं- 'असल में राम दिल से अच्छे इंसान नहीं हैं। राम बिल्कुल भी अच्छे इंसान नहीं हैं। रावण एक अच्छा इंसान है। मुझे लगता है कि राम एक धुर्त व्यक्ति हैं। उसने सीता को फंसाने की सारी योजना बनाई। उन्होंने सीता को संकट में डाल दिया और सारा दोष रावण पर डाल दिया। मैं कैसे तय करूं कि कौन अच्छा है और कौन बुरा, और सारी दुनिया राम की पूजा कर रही है और कह रही है कि रावण एक बुरा इंसान है…'

हालांकि ये साफ नहीं हो सका है कि प्रोफेसर की टिप्पणी किस संदर्भ में थी। बहरहाल वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें हटाए जाने की मांग सोशल मीडिया पर तेज हो गई थी। बताते चलें लि लवली प्रोफेसनल विश्वविद्यालय के चांसलर अशोक कुमार मित्तल हाल ही में आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :पंजाबLord RamAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल