लाइव न्यूज़ :

LPG Cylinder Price: एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, 25 रुपये हुआ महंगा, जानिए अब कितने पैसे करने होंगे खर्च

By विनीत कुमार | Updated: August 18, 2021 12:23 IST

LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है। नॉन-सब्सिडी वाले सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में 25 रुपये की बढोतरी की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएलपीजी की नॉन-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की वृद्धि।नई घोषणा के बाद दिल्ली में नॉन-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 859.50 रुपये होगी।बढ़े हुए दाम 17 अगस्त से लागू हैं, इस साल 8 महीनों 165 रुपये तक बढ़ चुके हैं सिलेंडर के दाम।

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दामों से परेशान जनता को एक और झटका लगा है। एलपीजी की नॉन-सब्सिडी वाले सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में 25 रुपये की बढोतरी की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बढ़े हुए दाम 17 अगस्त से लागू हैं।

बढ़े हुए दाम के बाद दिल्ली में नॉन-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 859.50 रुपये होगी। मुंबई में भी यही रेट होगा। मौजूदा समय में एलपीजी के सबसे ज्यादा दाम कोलकाता में हैं। यहां लोगों को 886 रुपये दाम प्रति सिलेंडर देने पड़ रहे हैं। 

वहीं लोगों को एलपीजी सिलेंडर के लिए चेन्नई में 875.50 रुपये और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 897.50 रुपये देने होंगे। इससे पहले 1 जुलाई को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये बढ़ाए गए थे।

बता दें कि मौजूदा समय में सरकार 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर हर साल एक घर को मुहैया कराती है। सरकार की ओर से इन 12 सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी हर महीने बदलती है।

एलपीजी के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रुपया-डॉलर एक्सचेंज रेट पर निर्भर करते हैं। स्थानीय टैक्स के कारण भी देश के अलग-अलग राज्यों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग होती है।

आम तौर पर हर महीने की पहली तारीख को कंपनियों द्वारा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों का रिव्यू किया जाता है और फिर इसे घटाने या बढ़ाने का फैसला होता है।

साल 2021 में कई बार बढ़ चुके हैं एलपीजी के दाम

इस साल 1 जनवरी से लेकर अभी तक एलपीजी के दामों में 165 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसी साल एक जनवरी को गैस सिलेंडर की कीमतों में 15 रुपये का इजाफा किया गया था। साल की शुरुआत में गैस सिलेंडर के दाम करीब 694 रुपये थे जो अब 850 रुपये से अधिक हो चुका है।

इसके बाद फरवरी में 25 रुपये गैस के दाम बढ़ाए गए। इस समय तक एलपीजी की कीमत बढ़कर 794 रुपये हो गई थी। इसके बाद मार्च में भी कीमतों में उछाल आया। वहीं, अप्रैल में 10 रुपये की कटौती हुई थी। जुलाई में एक बार फिर कीमतों में वृद्धि की गई थी।

टॅग्स :एलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबढ़ेगी महंगाई! पेट्रोल-डीजल की कीमतें 4-5 रुपये प्रति लीटर और LPG की कीमत 40-50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ने की संभावना

कारोबार‘Chotu’ Cylinder Shock: 5 KG वाला छोटू सिलेंडर 261 रुपये महंगा?, 1754 रुपये में मिलेगा?

कारोबारLPG Price Hike: बाहर खाना होगा महंगा, कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा; जानें घरेलू एलपीजी के दाम

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह