लाइव न्यूज़ :

LPG cylinder price: महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए

By विनीत कुमार | Updated: March 22, 2022 08:30 IST

LPG cylinder price: एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। अक्टूबर के बाद पहली बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम देश में बढ़े हैं।

Open in App

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली सहित मुंबई और अन्य शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत में 50 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल 6 अक्टूबर, 2021 के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है। वहीं इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी पिछले साल के बाद पहली बार 80 पैसे/ लीटर से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

दिल्ली और मुंबई में अब एक गैर सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये होगी, जबकि कोलकाता में इसके लिए आपको 976 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई में इसकी कीमत 965.50 रुपये होगी और लखनऊ में यह आपको 987.50 रुपये पर मिलेगा। पटना में इसकी कीमत अब 1,039.50 रुपये होगी।

इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी 137 दिन बाद आज वृद्धि की गई। नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल भी 87.47 रुपये हो गया है। ऐसे ही मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 94.94 रुपये हो गई है, जबकि एक लीटर पेट्रोल 110.78 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 105.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। चेन्नई में पेट्रोल 102.16 रुपये और डीजल 92.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद कीमतें पिछले साल से देश में स्थिर थीं। नवंबर की शुरुआत में कच्चे तेल की कीमतें 81-82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं, जो अब 114 डॉलर प्रति बैरल हैं। माना जा रहा था कि यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जा रहा था। इस बीच सूत्रों के अनुसार 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 349 रुपये होगी। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2003.50 रुपये है।

टॅग्स :LPGडीजल का भावDiesel Price
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह