लाइव न्यूज़ :

Love In Lockdown: कोरोना महामारी की वजह से राशन-सब्जी ही नहीं कंडोम की भी बढ़ी खपत 

By अनुराग आनंद | Updated: March 27, 2020 16:19 IST

लॉकडाउन के दौरान घरों में बंद रहने की वजह से बढ़ी हुई इंटीमेसी के साथ, कई फार्मेसी कंपनियों और साथ ही ई-कॉमर्स साइटों ने कहा है कि इन दिनों कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में लॉयल फार्मेसी के शाह नवाज ने कहा कि मास्क का हमारा स्टॉक खत्म हो गया है।गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) के सलाहकार मनोचिकित्सक राजीव मेहता ने कहा, "युद्ध और महामारियों के समय में, अंतरंगता यौन साथियों के बीच बढ़ जाती है।"

नई दिल्ली:कोरोना वायरस के संक्रमण में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए नरेंद्र मोदी सरकार ने देश भर में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। ऐसे में जब प्राइवेट व सरकारी दफ्तार बंद है। जब लोगों के सभी बिजनेस बंद हैं।

ऐसे समय में देश में सिर्फ सब्जी व राशन की मांग ही नहीं बढ़ी है बल्कि लॉकडाउन की वजह से कंडोम की भी मांग बढ़ी है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में देश में कंडोम का सेल बढ़ गया है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट मुताबिक, इस लॉकडाउन के दौरान घरों में बंद रहने की वजह से बढ़ी हुई इंटीमेसी के साथ, कई फार्मेसी कंपनियों और साथ ही ई-कॉमर्स साइटों ने कहा है कि इन दिनों कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई हैं। 

आपको बता दें कि रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि कई शादीशुदा जोड़े और प्रेमी-प्रेमिकाएं जो साथ में हैं। लॉकडाउन हो गए हैं। वो या तो मेडिकल स्टोर से कंडोम खरीद रहे हैं। या फिर ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से मंगा रहे हैं।

दरअसल, इन दिनों सभी जगह पर मनोरंजन के सभी साधन बंद है, जैसे सिनेमा हॉल बंद, बाजार बंद, मॉल बंद ऐसे में वह कहीं जा नहीं सकते।  ऐसे में घरों में बंद इन लोगों के बीच बढ़ी हुई इंटीमेसी के लिए कंडोम की जरूरत होती है। 

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि दक्षिणी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में लॉयल फार्मेसी के शाह नवाज ने कहा कि मास्क का हमारा स्टॉक खत्म हो गया है। बहुत से लोग क्लोरोक्विन और विटामिन सी की मांग कर रहे हैं और कंडोम की बिक्री भी बढ़ गई है।

वहीं, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) के सलाहकार मनोचिकित्सक राजीव मेहता ने कहा, "युद्ध और महामारियों के समय में, अंतरंगता यौन साथियों के बीच बढ़ जाती है।"

बता दें कि देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना के एक्टिव पॉजिटिव मामलों की संख्या 724 हो गई है। कुल संक्रमित लोगों में 677 भारतीय नागरिक और 47 विदेशी नागरिक शामिल हैं। भारत में कोरोना से संक्रमित 67 लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक भारत में कोरोना से 17 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा, पीएम मोदी ने मंगलवार रात से पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में 24,084 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 532,150 हो चुकी है।

मंगलवार रात 12 बजे से सभी घरेलू उड़ानों पर रोक लगाई जा चुकी है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति वाजिब कारण के बिना सड़कों पर टहलता पाया गया तो उसे जेल भेजा जा सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकंडोमदिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज