लाइव न्यूज़ :

प्यार जीवन को खतरे में डालने का अधिकार नहीं देता है : विजयन

By भाषा | Updated: August 9, 2021 14:58 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ अगस्त केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि हर किसी को यह फैसला करने का अधिकार है कि वो कैसे जीना चाहता है और किसके साथ रहना चाहता है तथा प्यार जिंदगी को खतरे में डालने का कोई अधिकार नहीं है।

विजयन ने इस साल जून में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 21 वर्षीय युवती की एक युवक द्वारा चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दाखिल प्रतिवेदन पर राज्य विधानसभा में यह बयान दिया गया।

मलप्पुरम के मूल निवासी बालचंद्रन के लिए मुआवजे की मांग करने वाले इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमए) के पेरिन्थलमन्ना के विधायक नजीब कंथापुरम ने यह प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। बालचंद्रन की बेटी दृश्या की 17 जून को मंजेरी के निवासी विनेश ने हत्या कर दी थी। विधायक ने बालाचंद्रन के लिये मुआवजे की मांग की थी।

कंथापुरम ने आरोपी द्वारा कथित तौर पर बालचंद्रन की दुकान में आग लगाने के मामले में भी उसके लिए मुआवजे की मांग की है।

विजयन ने कहा कि पुलिस ने दुकान में आग लगाने के मामले में अलग से एक मामला दर्ज किया है और बालचंद्रन का इस सिलसिले में बयान भी दर्ज किया गया है। बयान के अनुसार, उसे 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और पेरिन्थलमन्ना लोक निर्माण विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।

विजयन ने कहा, ‘‘ 17 जून को, मंजेरी निवासी विनेश युवती के घर में घुस गया और उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी। उसने उसकी बहन को भी घायल कर दिया। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने अपना अपराध भी यह कहते हुए स्वीकार कर लिया कि युवती ने उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के क्रूर अपराध को सभ्य समाज में किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता और झूठी शान के लिए हत्या के मामलों की तरह ही इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

विजयन ने विधानसभा ने कहा, ‘‘ हर किसी को यह फैसला करने का अधिकार है कि वे कैसे जीना चाहते हैं और किसके साथ जीना चाहते हैं, लेकिन कोई भी अपनी इच्छा दूसरों पर थोप नहीं सकता। किसी भी रूप में प्यार के लिए किसी की जिंदगी को खतरे में डालने का अधिकार नहीं है। हत्या करने की प्रवृत्ति का मुकाबला करने के लिए हमें सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए, क्योंकि संबंध आपसी सहमति से बनने चाहिए।’’

इस साल 17 जून की सुबह 21 वर्षीय विधि की छात्रा पर आरोपी विनेश ने चाकू से हमला किया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। युवती को बचाने के प्रयास में उसकी 13 वर्षीय बहन घायल हो गई थी। आरोपी ने 16 जून की रात युवती के पिता की दुकान में आग भी लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'