लाइव न्यूज़ :

लुइस बर्जर मामला: कामत और अलेमाओ के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:04 IST

Open in App

पणजी, 22 जुलाई गोवा की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को लुइस बर्जर रिश्वत मामले में धन शोधन के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और पूर्व लोक निर्माण विभाग मंत्री चर्चिल अलेमाओ के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए।

प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत पर मापुसा की विशेष अदालत के न्यायाधीश शेरिन पॉल ने अपने आदेश में कहा कि कामत और अलेमाओ के खिलाफ आरोप तय किए जाएं। इन्हें 26 जुलाई को अदालत के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

निदेशालय ने गोवा पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर 2015 में धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था, जिसके बाद 2019 में जांच एजेंसी ने विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। ऐसे आरोप हैं कि अमेरिका स्थित कंपनी लुइस बर्जर ने गोवा और गुवाहाटी में दो प्रमुख जल विकास परियोजनाओं को पाने के लिए भारतीय अधिकारियों को करोड़ों रुपये की रिश्वत दी थी।

जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेआईसीए) की ओर से वित्तपोषित 1,031 करोड़ रुपये की परियोजना को कामत नीत सरकार ने सत्ता में रहने के दौरान मंजूरी दी थी। इस परियोजना का उद्देश्य दक्षिणी गोवा में जल की आपूर्ति बढ़ाना और राज्य के प्रमुख शहरों में सीवेज लाइन बिछाना था।

राज्य पुलिस ने पहले इस मामले में अलेमाओ, जेआईसीए परियोजना निदेशक आनंद वाचासुंदर और लुइस बर्जर के उपाध्यक्ष सत्यकाम मोहंती को गिरफ्तार किया था। ऐसे आरोप हैं कि गोवा में मंत्रियों ने जेआईसीए वित्तपोषित परियोजना को अनुबंध दिलाने के नाम पर 976,000 अमेरिकी डॉलर तक रिश्वत में लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल