लाइव न्यूज़ :

मस्जिदों से उतारे गए लाउडस्पीकर स्कूलों, अस्पतालों में किए जा रहे है दान, RSS के एक कार्यकर्म में बोले सीएम योगी, अवारा पशुओं, रामनवमी और नमाज पर कही यह बात

By आजाद खान | Updated: May 23, 2022 12:52 IST

आरएसएस के इस कार्यकर्म में सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने अवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए 5600 आवारा पशु आश्रयस्थल बनाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस की साप्ताहिक पत्रिकाओं ‘ऑर्गनाइजर एवं पांचजन्य’ में सीएम योगी ने बोला है। उन्होंने राज्य के कई मुद्दों पर बोलते हुए खुद की सरकार के कामों को गिनाया है। इस मौके पर उन्होंने लाउडस्पीकर और ईद की नमाज पर भी बयान दिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रदेश की मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज या तो कम कर दी गई या इन्हें हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हटाए गए लाउडस्पीकर स्कूलों और अस्पतालों को दान किए जा रहे हैं। सीएम योगी ने यह बात आरएसएस के एक कार्यकर्म में कही है। कार्यकर्म में उन्होंने कहा कि राज्य में दंगों और अवारा पशुओं पर भी बोला है। इस दौरान उन्होंने राज्य में तीर्थस्थल को लेकर क्या तैयारियां चल रही है, उस पर भी उन्होंने बोला है। इस कार्यकर्म में उन्होंने गाय के गोबर से सीएनजी तैयार करने के लिए नए सिस्टम का भी जिक्र किया है। 

क्या कहा सीएम योगी ने

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की साप्ताहिक पत्रिकाओं ‘ऑर्गनाइजर एवं पांचजन्य’ के 75 साल पूरा होने पर आयोजित मीडिया संगोष्ठी को ऑनलाइन माध्यम से सीएम योगी ने संबोधन किया था। इस मौके पर आदित्यनाथ ने कहा, ''कई राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद दंगे हुए थे। उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान या बाद में कोई दंगा नहीं हुआ। यह वही उत्तर प्रदेश है, जहां पहले छोटे-छोटे मुद्दों पर दंगे होते थे।'' 

उनके मुताबिक, यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद रामनवमी उत्साह से मनाया गया। यही नहीं उनकी सरकार के कारण यहां हनुमान जन्मोत्सवभी  शांतिपूर्वक हुआ है। उन्होंने ईद की नमाज सड़कों पर नहीं पढ़े जाने की भी बात कही है। 

आवारा पशुओं और तीर्थस्थल पर क्या बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने राज्य में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर उन्होंने इससे निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद अवैध बूचड़खानों को बंद कराया गया है। यही नहीं अवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए उनकी सरकार ने 5600 आवारा पशु आश्रयस्थल बनाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तीर्थस्थल का विकास किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में गोबर से सीएनजी तैयार करने के लिए एक नया सिस्टम लाया जा रहा है जिसमें गाय के गोबर को एक रुपए प्रति किलो के हिसाब से आम लोगों से खरीदा जाएगा और उससे सीएनजी को बनाया जाएगा। उन्होंने गायों को बचाने के लिए हर उचित कदम उठाने की बात कही है। 

भाषा इन्पुट के साथ 

टॅग्स :आरएसएसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथईदगायहनुमान जयंती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज