लाइव न्यूज़ :

लाउडस्पीकर विवाद: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मनसे को दी चुनौती, बोले- 'हम करेंगे मस्जिदों की रक्षा'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 3, 2022 19:01 IST

महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के 'लाउडस्पीकर उतारो' मांग का जबरदस्त विरोध करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि अगर किसी ने जबरिया लाउडस्पीकर हटाने की कोशिश की तो आरपीआई के कार्यकर्ता मस्जिदों की सुरक्षा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे द्वारा उठाये गये लाउडस्पीकर विवाद में कूदे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले रामदास अठावले ने राज ठाकरे के 'लाउडस्पीकर उतारो' मांग का किया जबरदस्त विरोध मनसे कार्यकर्ताओं ने जबरिया लाउडस्पीकर उतारने की कोशिश की तो हम करेंगे मस्जिदों की रक्षा

मुंबई: लाउडस्पीकर महाराष्ट्र की सियासत में ऐसा पेंच बन गया है, जिसके सभी सियासी दल अपने हिसाब से कस रहे हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को अवैध बताते हुए उन्हें उतरवाने के लिए सियासी दबाव बना रहे हैं, जिस मामले में अब रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी कूद गये हैं।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के लाउडस्पीकर उतारो मांग का जबरदस्त विरोध करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को कहा कि अगर किसी ने जबरिया लाउडस्पीकर हटाने की कोशिश की तो आरपीआई के कार्यकर्ता मस्जिदों की सुरक्षा करेंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी कीमत पर मुस्लिम समुदाय को अन्याय नहीं सहने देगी। 

अठावले ने कहा, "हम मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन हमारा विरोध मनसे द्वारा मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे जाने को लेकर है। अगर कोई भी मस्जिदों से जबरन लाउडस्पीकर हटाने की कोशिश करेगा तो आरपीआई कार्यकर्ता उन मस्जिदों की रक्षा करेंगे।"

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा, "अगर ज्यादा परेशानी है तो लाउडस्पीकरों की आवाज़ कम करने की बात कही जा सकती है। भाजपा भले मनसे की मांग का समर्थन करती हो, लेकिन हमारी पार्टी इसके सख्त खिलाफ है। इसलिए अगर राज ठाकरे लाउडस्पीकरों को हटाने का हुक्म देते हैं तो हम मस्जिदों की रक्षा करेंगे।"

रामदास अठावले ने कहा कि इस मसले पर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच कोई विवाद नहीं होना चाहिए। आरपीआई प्रमुख ने कहा, "मस्जिदों पर लाउडस्पीकर लंबे समय से लगे हैं, जब पहले इसका विरोध नहीं हुआ तो अब क्यों हो रहा है?"

लाउडस्पीकर मुद्दे पर करीब आ चुके भाजपा और मनसे के बीच राजनैतिक साझेदारी की संभावना के बारे में पूछे जाने पर रामदास अठावले ने कहा कि फिलहाल तो उन्हें ऐसा नहीं लगता है, अगर भविष्य में ऐसा होता है तो हमारी पार्टी भी अपनी अलग संभावनाओं के बारे में विचार करेगी, मौजूदा दौर में तो हम ही भाजपा के साथ हैं।"

टॅग्स :Ramdas AthawaleमुंबईMumbaiशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार