लाइव न्यूज़ :

लाउडस्पीकर विवाद: पुलिस का एक्शन, मनसे कार्यकर्ताओं सहित 13054 लोगों के खिलाफ धारा 149 के तहत नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2022 20:57 IST

मध्य मुंबई को मनसे का गढ़ माना जाता है और पुलिस इलाके में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सभी एहतियात बरत रही है। 

Open in App
ठळक मुद्दे लाउड स्पीकर नहीं हटाये जाने की स्थिति में हनुमान चालीसा बजाने के लिए कहा था।राज्य भर में 13054 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।दादर, माटुंगा, शिवाजी पार्क और धारावी क्षेत्र शामिल हैं।

मुंबईः मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता नितिन सरदेसाई और बाला नंदगांवकर सहित कम से कम 100 लोगों को संज्ञेय अपराधों की रोकथाम के लिए सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किया है।

यह कदम ऐसे समय सामने आया है जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक मई को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक रैली में लोगों से 4 मई से मस्जिदों के बाहर लाउड स्पीकर नहीं हटाये जाने की स्थिति में हनुमान चालीसा बजाने के लिए कहा था।

महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय के अनुसार, सीआरपीसी और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत राज्य में अब तक 15,000 से अधिक लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। डीजीपी कार्यालय ने यह भी कहा कि मनसे कार्यकर्ताओं सहित राज्य भर में 13054 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।

राज्य की राजधानी मुंबई में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, महानगर की पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 149 के तहत जोन 5 के अंतर्गत कम से कम 100 लोगों को नोटिस जारी किया है, जिसमें दादर, माटुंगा, शिवाजी पार्क और धारावी क्षेत्र शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि शिवाजी पार्क पुलिस ने मनसे पदाधिकारी नितिन सरदेसाई, बाला नंदगांवकर, संदीप देशपांडे, सुकुमार किल्लेदार समेत 12 लोगों को नोटिस जारी किया है। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा दादर इलाके में 15 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्य मुंबई को मनसे का गढ़ माना जाता है और पुलिस इलाके में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सभी एहतियात बरत रही है। 

टॅग्स :राज ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमुंबईमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो