लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय राजधानी के सराय काले खां में व्यवसायी के साथ लूट

By भाषा | Updated: November 13, 2020 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराय काले खां इलाके में एक व्यवसायी से बदमाशों ने कथित तौर पर 40 हजार की नकदी के अलावा कीमती वस्तुएं लूट ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान अमित अरोड़ा (39) के रूप में की गयी है। अरोड़ा का 'ट्रांसपोर्ट' का व्यवसाय है और वह अपने परिवार के साथ रोहिणी इलाके में रहता है ।

उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात उस वक्त हुयी जब वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से पत्नी और दोस्तों के साथ वापस लौट रहा था ।

पुलिस को दी शिकायत में अरोड़ा ने कहा कि रात 1.15 बजे जब वह सराय कालेखां इलाके में आईपी पार्क पहुंचे तो उन्होंने पेशाब करने के लिए कार रोकी। शिकायत में कहा गया है कि इसी दौरान उनकी कार के सामने एक और कार आकर रुकी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में से तीन लोग बाहर आए और उन्होंने अरोड़ा को धमकाया। उन्होंने कहा कि उनमें से एक ने अरोड़ा के पेट से पिस्तौल सटा दी जबकि दूसरे ने चाकू लगा दिया और बदमाशों ने व्यवसायी से जबरन सोने का ब्रेसलेट, चेन, अंगूठी, घड़ी उतरवा कर ले ली व 40 हजार रूपये की नकदी भी छीन ली और फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त (द क्षिणपूर्व) आर पी मीना ने कहा कि शिकायतकर्ता ने कार की नंबर प्लेट के अंतिम चार अंकों 7805' का शिकायत में उल्लेख किया है। उन्होंने बताया की सनलाइट कालोनी पुलिस थाने में इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों