लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः उपचुनाव प्रचार में अचानक दिखे 'नरेंद्र मोदी', अचरज में पड़े मतदाता 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 19:13 IST

तमिलनाडु में हो रहे उपचुनाव में अचानक नरेंद्र मोदी का जलवा दिखाई दिया.

Open in App

तमिलनाडु में हो रहे उपचुनाव में अचानक नरेंद्र मोदी का जलवा दिखाई दिया. इस दौरान वहां मौजूद लोग भौचक्के रह गए कि यहां मोदी कैसे पहुंच गए। लेकिन, ये वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं हैं बल्कि उनके जैसा दिखाई देने वाला दूसरा युवक है। उसने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए भाजपा का चुनावा चिन्ह सीने पर लगाया। साथ ही पीएम मोदी की तरह कपड़े पहने। यह युवक बीजेपी के राज्य सचिव करु नागराजन के लिए प्रचार करने आया था।

दरअसल, तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के बाद आर के नगर विधानसभा निर्वाचन सीट खाली हो गई थी, जिस पर उपचुनाव कराया जा रहा है। मंगलवार को प्रचार करने का आखरी दिन था जो शाम पांच बजे समाप्त हो गया।

इस सीट के लिए 21 दिसंबर को उपचुनाव होगा और मतों की गिनती 24 दिसंबर को होगी। आरके नगर सीट पर उपचुनाव के लिए विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं ने चुनाव प्रचार किया। इनमें मुख्यमंत्री के पलानीसामी, उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम, द्रमुक नेता एम के स्टालिन और अन्नाद्रमुक के दरकिनार किए गए नेता टी टी वी दिनाकरण शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस उपचुनाव में 59 प्रत्याशी अपना भाग्या आजमा रहे हैं। हालांकि मुख्य रूप से मधुसूदनन, मरूथुगनेश और दिनाकरण के बीच लड़ाई है।

वहीं, आपको बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार को चक्रवाती तूफान 'ओखी' से प्रभावित केरल के तटवर्तीय गांवों का दौरा करने गए थे। इसके बाद उन्होंने तमिलनाडु में तूफान प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया और पीड़तों से मिलकर उनका हाल जाना।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउपचुनावबीजेपीपीएम मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो