लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2020: कोरोना काल में अनुकरणीय कार्य के लिए आस्तिक कुमार पांडेय को लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड

By उस्मान | Updated: March 18, 2021 16:28 IST

IAS आस्तिक कुमार पांडेय यह पुरस्कार उन्हें जमीनी स्तर पर साफ-सफाई के लिए एक अभियान के लिए मिला है

Open in App

आईएएस अधिकारी अतीक कुमार पांडे को सोमवार को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020' से सम्मानित किया गया. पांडे को औरंगाबाद नगर निगम के आयुक्त के रूप में कई पहल के लिए पुरस्कार मिला. उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अवार्ड से सम्मानित किया.

कौन हैं आस्तिक कुमार

जब कोई अधिकारी अपनी आंखों में सपने लेकर किसी शहर में आता है तो वह कुछ ऐसा कर दिखाता है, जिसके लिए उसे हमेशा याद किया जाता है. औरंगाबाद महानगर पालिका के प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय उन्हीं अधिकारियों में से एक हैं. 

किस काम के लिए किया गया सम्मानित

आस्तिक ने कार्यभार संभालते हुए अपने ही अधिकारी पर प्लास्टिक की थैली में बुके लाने पर पांच हजार रुपए का दंड लगाकर पहले सबको अनुशासन का पाठ पढ़ाया. उसके बाद गली-मोहल्लों में पहुंचकर कचरा, ड्रेनेज, टूटे रास्ते, अतिक्रमण और पानी की समस्या से जमीनी स्तर पर जाकर मुकाबला किया. 

आपने बहुत कम समय में अपने दबंग अंदाज और लोगों से सीधा संवाद रखकर औरंगाबाद शहर के लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली. उसके बाद जब वैश्विक महामारी कोरोना का संकट सिर पर आया तो पर्यटन और उद्योग के लिए पहचान रखने वाले शहर की जिम्मेदारी आपके कंधों पर थी. 

एक तरफ महानगर पालिका के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल खत्म होना और दूसरी तरफ महामारी के मुंह से शहर को निकालने की बड़े चुनौती आस्तिक कुमार के कंधों पर आयी. कोविड-19 टास्क फोर्स, वार रूम, हेल्पलाइन, कोरोना पीड़ितों के लाने-ले जाने की व्यवस्था और जांच अभियान को मिशन मोड में चलाते हुए आस्तिक कुमार ने शहर में शून्य से सीधे दो हजार आइसोलेशन बैड तैयार किए. 

बाद में उनकी संख्या पांच हजार तक पहुंचायी. उसके बाद आपके कुशल मार्गदर्शन में औरंगाबाद ने कोरोना पर नियंत्रण पाया. पिछले दिनों आस्तिक कुमार पांडेय के प्रयासों से ही औरंगाबाद महानगर पालिका को 953 पदों को भरने की अनुमति मिली है. 

इन दिनों शहर की समस्याओं से लड़ते हुए औरंगाबाद को कैसे अधिक स्मार्ट शहर बनाया जाए, इस पर आस्तिक कुमार पांडेय की नजर है. हमें उन्हें लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द इयर पुरस्कार देते हुए प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है.

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2020महाराष्ट्रअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'