लाइव न्यूज़ :

पटना में बोले बाबा रामदेव, 9 साल तक साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी यह सही नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2019 20:16 IST

मालेगांव बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए मुंबई एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर दिये गए बयान कि उनकी मौत उनके ‘शाप’ की वजह से हुई, के बारे में पूछे जाने पर रामदेव ने कहा कि हमें महिला के प्रति कुछ संवेदना दिखानी चाहिए और उस व्यथा और कड़वाहट को समझने की कोशिश करनी चाहिए, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा बयान दिया होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक राष्ट्रवादी लेकिन उनसे आतंकी जैसा सलूक हुआ : बाबा रामदेवप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए योग गुरु ने कहा, “मोदी का सिर्फ एक एजेंडा है भारत को महाशक्ति बनाना।

योग गुरु रामदेव शुक्रवार को विवादास्पद भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में सामने आए और उन्हें एक राष्ट्रवादी करार देते हुए कहा कि महज संदेह के आधार पर उन्हें नौ सालों तक गिरफ्तार कर जेल के अंदर प्रताड़ित किया गया, जैसे वह कोई आतंकवादी हों।

योग गुरु पटना साहिब लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा पर्चा दाखिल करने के दौरान यहां पहुंचे थे। रामदेव ने बताया, “यह गुनाह की पराकाष्ठा थी। आपने सिर्फ संदेह के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया और नौ सालों तक उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी। उन्हें जिस तनाव से गुजरना पड़ा उससे वह शारीरिक रूप से कमजोर और कैंसर से प्रभावित हो गईं। वह आतंकवादी नहीं बल्कि राष्ट्रवादी महिला हैं।”

मालेगांव बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए मुंबई एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर दिये गए बयान कि उनकी मौत उनके ‘शाप’ की वजह से हुई, के बारे में पूछे जाने पर रामदेव ने कहा कि हमें महिला के प्रति कुछ संवेदना दिखानी चाहिए और उस व्यथा और कड़वाहट को समझने की कोशिश करनी चाहिए, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा बयान दिया होगा।

करकरे को उनके “हिंदू आतंकवादी” होने का संदेह था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भोपाल जाकर प्रज्ञा ठाकुर के पक्ष में प्रचार करने जाएंगे, रामदेव ने कहा, “मैंने आपसे जो कहा वह आपको सुर्खियां देने के लिये पर्याप्त हैं। कृपया इससे संतुष्ट रहें।”

योग गुरु ने कहा कि आम तौर पर वह नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान नेताओं के साथ नहीं रहते लेकिन प्रसाद के लिये वह आए हैं क्योंकि उन्हें वह पाटलिपुत्र के लिये मंगलकारी मानते हैं जैसे मोदी (प्रधानमंत्री) देश के लिये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए योग गुरु ने कहा, “मोदी का सिर्फ एक एजेंडा है भारत को महाशक्ति बनाना।

इस लक्ष्य की पूर्ति के लिये वह रोजाना 16-20 घंटा काम करते हैं। और उनका दिमाग एक तरफ केंद्रित है क्योंकि उनका कोई परिवार नहीं है न ही कोई अन्य भटकाव।” 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019बाबा रामदेवपटना साहिबरविशंकर प्रसादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज