लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी दिल्ली से कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंदर सिंह को बनाया उम्मीदवार

By स्वाति सिंह | Updated: April 22, 2019 23:21 IST

लोकसभा चुनाव 2019: राजधानी दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है, जबकि मंगलवार (23 अप्रैल) को छठे चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन है।

Open in App

कांग्रेस ने सोमवार देर रात दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से बची आखिरी सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने दक्षिणी दिल्ली से बॉक्सर विजेंदर सिंह को टिकट दिया है। इस सीट पर विजेंद्र का मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा से होगा।

विजेंद्र ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। उम्मीदवार घोषित होने के बाद विजेंद्र ने ट्वीट कर कहा, "20 वर्षों से अधिक के अपने मुक्केबाजी के कैरियर में मैंने रिंग में रहते हुए अपने देश को सदा गौरवान्वित किया। अब समय आ गया है कि मैं अपने देशवासियों के लिए कुछ करूं और उनकी सेवा करूं।''

उन्होंने कहा, '' मैं इस अवसर को स्वीकार करता हूं और इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का आभार प्रकट करता हूं।'' उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया गया है जहां से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और आप नेता दिलीप पांडे चुनावी मैदान में है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष अजय माकन को नयी दिल्ली, जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक, राजेश लिलोठिया को उत्तर-पश्चिम दिल्ली , महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली और अरविंदर सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 422 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019विजेंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतVinesh Phogat: कोई सुनवाई नहीं तो चुपचाप बैग उठाइए और वापस चले आइए, ऐसा क्यों बोले बॉक्सर विजेंद्र सिंह

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील