लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को झटका; अनुपम हाजरा बीजेपी में हुए शामिल, कांग्रेस-माकपा के ये विधायक भी पार्टी से जुड़े

By स्वाति सिंह | Updated: March 12, 2019 18:01 IST

इससे पहले जनवरी 2019 में टीएमसी सांसद सौमित्र खान बीजेपी में शामिल हुए थे। सौमित्र खान 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

Open in App

लोकसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस सांसद अनुपम हाजरा मंगलवार को बीजेपी मे शामिल हुए। अनुपम हाजरा बीरभूम के बोलपुर से सांसद है। अभी हाल ही में टीएमसी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित किया था। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक दुलाल चंद्र बार सीपीएम विधायक खगेन मुर्मू भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

इससे पहले जनवरी 2019 में टीएमसी सांसद सौमित्र खान बीजेपी में शामिल हुए थे। सौमित्र खान 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह विष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले वह कातुलपुर से विधायक थे। 

इसके साथ ही टीएमसी के कद्दावर नेता मुकुल राय भी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए। टीएमसी छोड़कर बीजेपी में आए मुकुल रॉय ने दावा किया कि ममता के पांच और सांसद उनके टच में हैं। वह भी जल्द ही बीजेपी में आ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने उन नेताओं के नाम उजागर नहीं किया, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्पिता घोष और शताब्दी रॉय भी टीएमसी छोड़ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। ये दोनों ही सांसद मुकुल रॉय के करीबी माने जाते हैं। 

इसके अलावा बंगाल कांग्रेस के सीनियर नेता गौतम घोष, कोलकाता कांग्रेस कमिटी के जनरल सेक्रेटरी राकेश कुमार सिंह और टीएमसी नेता देवजानी दासगुप्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। गौतम घोष कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कोर कमिटी में काम कर चुके हैं। मुकुल रॉय ने यह भी दावा किया है कि दूसरे दलों के कई नेताओं, जिनमें सांसद और विधायक भी शामिल हैं, भाजपा उनसे संपर्क में है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल