लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में 1 मार्च को चुनावी शंखनाद करेंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी करेंगी रैली

By भाषा | Updated: February 18, 2019 16:50 IST

राहुल गांधी की महाराष्ट्र में रैलियों के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने कहा, ‘‘हम प्रक्रिया में हैं। हम धुले में एक रैली की योजना बना रहे हैं, लेकिन इसे अभी आधिकारिक रूप से अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।’

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा एक मार्च को महाराष्ट्र के धुले से पार्टी का लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान शुरु किए जाने की उम्मीद है। वह उस दिन मुम्बई में एक रैली को भी संबोधित कर सकते हैं। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने सोमवार को दी।सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस इसके साथ ही पार्टी की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अगले महीने राज्य में एक रैली की योजना बना रही है।गठबंधन सहयोगी कांग्रेस और राकांपा की दो संयुक्त जनसभाएं 20 फरवरी और 23 फरवरी को क्रमश: नांदेड और बीड़ में होंगी।संयुक्त रैलियों में राकांपा प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही दोनों पार्टियों और उनके सहयोगी दलों के अन्य नेता भी शामिल होंगे।लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है और इसके कार्यक्रम की घोषणा अभी होनी है।एक सूत्र ने बताया, ‘‘राहुलजी पार्टी के प्रचार के लिए धुले में होंगे। यह चुनावी मौसम में उनकी पहली रैली होगी।’’ उन्होंने कहा कि रैली का आयोजन धुले में किया जा रहा है क्योंकि इससे जिले और पड़ोसी जलगांव और नंदुरबार से पार्टी कार्यकर्ताओं को उसमें शामिल होने में सुविधा होगी।एक अन्य सूत्र ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा एक मार्च को मुम्बई में एक जनसभा को संबोधित किए जाने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष से राज्य में चार से पांच रैलियों को संबोधित करने का अनुरोध किया है।राहुल गांधी की महाराष्ट्र में रैलियों के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने कहा, ‘‘हम प्रक्रिया में हैं। हम धुले में एक रैली की योजना बना रहे हैं, लेकिन इसे अभी आधिकारिक रूप से अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।’’ कांग्रेस समान विचारधारा वाले अन्य दलों से हाथ मिलाकर सत्ता में वापसी के प्रयास में है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से हार का सामना करना पड़ा था।पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने महाराष्ट्र में केवल दो लोकसभा सीटें नांदेड़ (जिसका प्रतिनिधित्व चव्हाण करते हैं) और हिंगोली (राजीव सातव) जीती थी।महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। सीटों के हिसाब महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश (80) के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीराहुल गांधीनरेंद्र मोदीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज