लाइव न्यूज़ :

Lokmat National Conclave: यूपीए की सरकार में कश्मीर में तिरंगे जलाए जाते थे, अब हर घर तिरंगा लहराया जाता हैः अनुराग ठाकुर

By अनिल शर्मा | Updated: April 28, 2023 15:36 IST

Lokmat National Conclave: आप नेताओं और लालू परिवार के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया शराब मंत्री हैं।  सत्येंद्र जैन को लेकर उन्होंने कहा कि अगर वह इतने पाक-साफ हैं तो पिछले 8 महीने से बेल क्यों नहीं मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे यूपीपीए सरकार के समय में कश्मीर में तिरंगे को जलाया जाता थाः अनुराग ठाकुरअनुराग ठागुर ने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल विदेशों में केस स्टडी बन गया है। 

Lokmat National Conclave: लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि यूपीपीए सरकार के समय में कश्मीर में तिरंगे को जलाया जाता था। पत्थरबाजी होती थी। लेकिन अब न तो पत्थरबाजी होती। अब ना तिरंगे को जलाया जाता है बल्कि हर घर तिरंगा लहराया जाता है। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल विदेशो में केस स्टडी बन गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 356 का दुरुपयोग कांग्रेस ने किया। पत्रकार को जेल में डाल दिया गया। हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते। राहुल की अहमियत नहीं है। उन्होंने मनमोहन सरकार के दौरान प्रेस क्लब में विधेयक फाड़ दिया। 

आप नेताओं और लालू परिवार के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया शराब मंत्री हैं।  सत्येंद्र जैन को लेकर उन्होंने कहा कि अगर वह इतने पाक-साफ हैं तो पिछले 8 महीने से बेल क्यों नहीं मिल रही है।

अनुराग ने कहा, केजरीवाल सैकड़ों बार बोला सत्येंद्र जैन ईमानदार है भारत रत्न दो दो। 8 महीने से जेल में हैं, इतने ईमानदार हैं तो बेल क्यों नहीं मिल रही। मनीष जेल में है, शराबमंत्री है शराब घोटाला किया है। सैकड़ों करोड़ों खा लिए। ठेके बांट रहे थे तो महिलाएं विरोध कर रही थीं। शराब का घोटाला कर दिया। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस दौरान कांग्रेस और राजद नेता लालू यादव पर भी निशाना साधा। पिछले दिनों लालू परिवार के ठिकानों पर ईडी, सीबीआई के छापों के सवाल पर अनुराग ठागुर ने कहा कि रेड घोटाले बाजों के खिलाफ होगा। एजेंसी अपना काम कर रही है।

बकौल अनुराग ठाकुर-  लालू जी को भूल गया था। जिन्होंने पशुओं का चारा नहीं छोड़ा वे आपको कैसे छोड़ देंगे। सुभाष चंद्र बोस ने कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, लालू ने नया निकाला- तुम मुझे जमीन दो मैं तुम्हें नौकरी दूंगा। अनुराग ठागुर ने कहा कि जो पैसा नहीं दे पाया उससे जमीन ले लिया। एक ने बीयर की फैक्ट्री दहेज में दे दी। फ्रेंड्स कॉलोनी में डेढ़ करोड़ की कोठी लाखों में दे दी।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील