लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards: ममता बनर्जी पर असदुद्दीन ओवैसी का निशाना, कहा- 'उनकी यही समस्या है कि बस हम चौधरी'

By विनीत कुमार | Updated: December 10, 2019 16:32 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा ममता उन पर दोष मढ़ती हैं लेकिन बताएं कि बीजेपी बंगाल में लोकसभा चुनाव में 15 सीट कैसे जीत गई। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि सबको सूट करता हूं कि उन्हें विलेन बनाकर रखा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की सभी पार्टियों को सूट करता है कि मुझे विलेन बनाकर रखा जाए: असुद्दीन ओवैसीममता बनर्जी बताएं कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में मुसलमानों के लिए क्या किया है: ओवैसी

Lokmat Parliamentary Awards 2019:असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बताएं कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में मुसलमानों के लिए क्या किया। ओवैसी ने कहा कि देश की सभी पार्टियों को सूट करता है कि वे उन्हें विलेन बनाकर रखें। ओवैसी के अनुसार बीजेपी अपने हिसाब से उन्हें किसी खास रंग में रंगने का काम करती है जबकि दूसरी सेकुलर पार्टियां उन्हें दूसरे तरीके से विलेन के तौर पर पेश करती हैं।

लोकमत नेशनल कॉनक्लेव-2019 के एक सत्र में हिस्सा लेते हुए ओवैसी ने कहा, 'ममता बनर्जी कहती हैं कि मैं एक्सट्रीम हूं। वे बताएं कि मुझमें ऐसा क्या हैं। ममता बनर्जी की यही समस्या है कि तुम कौन, हम चौधरी हैं। ममता अगर सत्ता में हैं तो बताएं कि उन्होंने बंगाल के मुस्लिमों के लिए क्या किया। उन्होंने मुस्लिमों की शिक्षा और उनके विकास के लिए क्या किया।'

ओवैसी ने कहा ममता उन पर दोष मढ़ती हैं लेकिन बताएं कि बीजेपी बंगाल में लोकसभा चुनाव में 15 सीट कैसे जीत गई। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि सबको सूट करता हूं कि उन्हें विलेन बनाकर रखा जाए। ओवैसी ने कहा, 'बीजेपी उन्हें गद्दार बताती है। दूसरी पार्टियां जैसे कांग्रेस और अन्य कहते हैं कि ये वोट काटने आया है।'

ओवैसी ने नागरिक संशोधन विधेयक को लेकर बीजेपी पर भी निशाना साधा। ओवैसी ने संविधान विरोधी और गांधी विरोधी बताया है। ओवैसी ने कहा कि नागरिक संशोधन विधेयक न केवल संविधान विरोधी है बल्कि गांधी और अंबेडकर विरोधी भी है। ओवैसी ने कहा कि जिन्होंने आजादी के बाद संविधान बनाया पीएम नरेंद्र मोदी से ज्यादा होशियार थे। ओवैसी ने साथ ही साफ लफ्जों में कहा कि बीजेपी जो भी चीजें कर रही हैं, वे बिल्कुल उससे इत्तेफाक नहीं रखते।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप