लाइव न्यूज़ :

Lokmat National Conclave: दर्शक द्वारा मेवात मर्डर केस और शिक्षा पर 18 फीसदी जीएसटी वाले सवाल पर क्या बोले अनुराग ठाकुर, काला धन वापस लाने पर कही यह बात

By आजाद खान | Updated: April 28, 2023 14:52 IST

लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में शामिल एक दर्शक ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से तीन सवाल पूछे है। दर्शक मेवात मर्डर केस और शिक्षा पर 18 फीसदी जीएसटी लगने का सवाल करते हुए केंद्रीय मंत्री से यह भी पूछा है कि अभी तक देश का काला धन वापस क्यों नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी हिस्सा लिया है। इस दौरान एक दर्शक द्वारा उनसे तीन सवाल पूछे गए थे। ऐसे में केंद्रीय मंत्री ने सवालों का जवाब देते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना भी साधा है।

Lokmat National Conclave: दिल्ली में आज आयोजित हो रहे लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल है। ऐसे में कॉन्क्लेव में एंकर के सवालों का जवाब देने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वहां मौजूद दर्शकों के भी सवाल के जवाब दिए है। इस दौरान एक युवक ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से तीन सवाल पूछे है। युवक ने राजस्थान के मेवात में हुए दो मुस्लिम युवकों की हत्या पर अपना पहला सवाल पूछा है। 

युवक ने सवाल पूछते हुए कहा है कि कुछ दिन पहले मेवात में दो लोगों को जिंदा जला दिया गया था, उस समय कानून कहां था या आपकी सरकार कहां थी। इस पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा है कि जब हमारे पीएम ने कहा है कि कानून को अपने हाथ में कोई नहीं ले सकता है। जवाब देते हुए उन्होंने आगे कहा है कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है और उस पर कोर्ट अपना निर्णय देगा। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निर्भया कांड का भी जिक्र किया

इस पर बोलते हुए उन्होंने निर्भया कांड का भी जिक्र किया है और कहा है कि जिस तरह 2012 में हम लोग सड़क पर उतरे थे और कड़ा कानून बनाने का काम हुआ था। ऐसे में कितनी वर्ष के बाद आरोपियों को सजा मिली है।  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अनुसार, इस तरह के केस में समय लगता है। उन्होंने यह भी कहा है कि मेवात मर्डर केस में निक्षपक्ष जांच होगी और कानून आरोपियों को दंड देगा। 

18 फीसदी जीएसटी वाले सवाल पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री

वहीं युवक व दर्शक द्वारा शिक्षा पर 18 फीसदी जीएसटी वाले सवाल पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि बीजेपी ने 18 फीसदी जीएसटी नहीं लगाया है। उनके अनुसार, इस जीएसटी में राज्यों की भी भूमिका होती है। ऐसे में अगर राज्य इस बात पर राजी हो जाए कि उन्हें जीएसटी शिक्षा पर 18 फीसदी नहीं करनी है तो इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा है कि क्यों नहीं राज्य इस बात पर राजी होती है। 

वहीं केंद्रीय मंत्री दर्शक द्वारा काला धन वापस लाने वाले सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वे इसका जवाब देने ही वाले थे कि अनाउंसर द्वारा यह एलान किया गया है कि उनके संबोधन का समय खत्म हो गया है। इस हालत में यह सवाल बिना जवाब का ही रह गया है। 

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी