लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने दर्ज किया केस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 18, 2022 16:21 IST

कर्नाटक में पूर्व सीएम येदियुरप्पा और उनके परिजनों के खिलाफ लोकयुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में केस दर्ज किया है। इस केस में येदियुरप्पा के साथ उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र, उनके पोते और तत्कालीन बीडीए आयुक्त का भी नाम है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में भाजपा के वयोवृद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर मुश्किलों में फंसेलोकायुक्त पुलिस ने येदियुरप्पा समेत उनके परिजनों और कई अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया केसआरोप है कि येदियुरप्पा और उनके परिजनों ने बीडीए के एक निर्माण में रिश्वत ली और गलत तरीके से ठेका दिया

बेंगलुरु:कर्नाटक में भाजपा के वयोवृद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उनके परिवार के कई सदस्यों के साथ मामला दर्ज किया है। खबरों के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को यह कार्रवाई विशेष अदालत द्वारा मिले दिशा-निर्देश के बाद उठाई है।

लोकयुक्त पुलिस ने पूर्व सीएम येदियुरप्पा, उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र, उनके पोते और तत्कालीन बैंगलोर विकास प्राधिकरण (बीडीए) आयुक्त सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल एक सामाजिक कार्यकर्ता टीजे अब्राहम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड के विभिन्न प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया था कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों ने बीडीए में होने वाले काम के अनुबंध देने में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार किया है।

टीजे अब्राहम के अनुसार बैंगलुरु शहर के बिदारहल्ली के कोनादासपुरा में बीडीए अपार्टमेंट के निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया था। आरोप है कि साल 2019 से 2021 तक येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान काम के लिए एक बिल्डर से रिश्वत और भ्रष्ट पैसा लिया गया और उसके बदले उसे अपार्टमेंट के निर्माण में ठेका दिया गया।

बताया जा रहा है कि बिल्डर से रिश्वत लेने के लिए कई शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया और इस पूरे मामले में तत्कालीन सीएम येदियुरप्पा और उनके परिजन अवैध पैसों के कथित लेनदेन में परोक्षतौर से शामिल रहे। 

विशेष लोकायुक्त अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन लोकायुक्त पुलिस को मामला दर्ज करना का आदेश दिया है।

मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सूबे के ताकतवर लिंगायत समुदाय से आते हैं, जिसका कर्नाटक की राजनीति पर अच्छा-खासा दबाव है। इस कारण भाजपा ने हाल में बनाई अपनी केंद्रीय चुनाव समिति में येदियुरप्पा को स्थान दिया था।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज