लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में शराब पीकर हंगामा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 5 युवकों को भिजवाया जेल

By भाषा | Updated: September 10, 2019 14:50 IST

रेलवे पुलिस ने बताया, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष ने जब अपने पीए राघवेंद्र को उन्हें समझाने के लिए भेजा तो युवक उनसे ही भिड़ गए। तब उन्होंने अपने पीए को इसकी सूचना रेलवे नियंत्रण कक्ष को देने का निर्देश दिया। देर रात करीब एक बजे जब ट्रेन मथुरा जंक्शन पर पहुंची तो रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 12416 इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के प्रथम श्रेणी एसी कोच में सफर कर रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर राघवेंद्र ने रेलवे नियंत्रण को मामले की जानकारी दी।

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रविवार रात को इंदौर जा रही 12416 इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बगल के कूपे में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों को सबक सिखाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी।

रेलवे पुलिस ने बताया, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष ने जब अपने पीए राघवेंद्र को उन्हें समझाने के लिए भेजा तो युवक उनसे ही भिड़ गए। तब उन्होंने अपने पीए को इसकी सूचना रेलवे नियंत्रण कक्ष को देने का निर्देश दिया। देर रात करीब एक बजे जब ट्रेन मथुरा जंक्शन पर पहुंची तो रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।’’

राजकीय रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 12416 इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के प्रथम श्रेणी एसी कोच में सफर कर रहे थे। वह में कोटा जा रहे थे। जैसे ही रात में करीब 11 बजे ट्रेन ने निजामुद्दीन स्टेशन छोड़ा, उनके बगल वाले कूपे में बैठे दिल्ली और गुरुग्राम के पांच युवकों ने शराब पीनी शुरू कर दी और कुछ देर बाद हंगामा मचाने लगे, जिससे अपनी-अपनी बर्थ पर सो रहे लोग असहज महसूस करने लगे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘यह सब देखकर बिरला ने अपने सहायक राघवेंद्र को उन्हें समझाने के लिए भेजा। लेकिन युवक उनसे (राघवेंद्र) ही भिड़ गए, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर राघवेंद्र ने रेलवे नियंत्रण को मामले की जानकारी दी और मामले में कार्रवाई करने को कहा। ट्रेन के मथुरा पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल का पूरा दस्ता वहां पहुंचा और आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

रेलवे सुरक्षा बल को उनके कूपे से शराब की बोतलें, नमकीन, ग्लास एवं कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बरामद हुईं।’’ आरपीएफ थाना प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया, ‘‘पकड़े गए युवकों में दिल्ली के विकास डागर और राजीव (दोनों 36 साल) निवासी गोपाल नगर, नजफगढ़; मनोज (40) निवासी छावला, नई दिल्ली तथा गुरुग्राम के काकडोला, फर्रुखनगर के अमरप्रीत (40) एवं पतली, हाजीपुर के प्रीतम (42) शामिल हैं। इनके खिलाफ ट्रेन में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

टॅग्स :भारतीय रेलमथुराओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट