लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः सुमित्रा महाजन ने कहा, देश में दूसरी बार बनेगी पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार

By भाषा | Updated: May 19, 2019 13:23 IST

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, "इस बार मैं चुनावी उम्मीदवार नहीं हूं, तो क्या हुआ? भाजपा का संगठन चुनाव लड़ रहा है। सवाल यह नहीं है कि भाजपा से कौन चुनाव लड़ रहा है? सवाल प्रजातंत्र का है। मैंने हमेशा देश और प्रजातंत्र के लिये अपना वोट दिया है।" इंदौर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम के बारे में पूछे जाने पर महाजन ने कहा, "मतदाता जिस शख्स को इंदौर की चाबी सौंपने को कहेंगे, उस शख्स को इंदौर की चाबी सौंप दी जायेगी।" 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने अपने स्थानीय नेता शंकर लालवानी (57) को महाजन का चुनावी उत्तराधिकारी बनाते हुए इंदौर से टिकट दिया।लालवानी का मुख्य चुनावी मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी (58) से है। महाजन (76) इंदौर लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 1989 से 2014 के बीच लगातार आठ बार चुनाव जीत चुकी हैं।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रविवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में आने जा रही है। "ताई" (मराठी में बड़ी बहन का संबोधन और महाजन का लोकप्रिय उपनाम) के नाम से मशहूर महाजन ने अपने गृहनगर इंदौर के ओल्ड पलासिया क्षेत्र में मतदान किया।

इसके बाद उन्होंने मीडिया के कैमरों के सामने अमिट स्याही लगी अपनी उंगली प्रदर्शित करते हुए कहा, "भाजपा के लिये देश में उत्साहजनक माहौल है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम दोबारा पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनायेंगे।"

 

महाजन (76) इंदौर लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 1989 से 2014 के बीच लगातार आठ बार चुनाव जीत चुकी हैं। लेकिन 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को चुनाव नहीं लड़ाने के भाजपा के नीतिगत निर्णय को लेकर मीडिया में खबरें आने के बाद उन्होंने पांच अप्रैल को खुद घोषणा की थी कि वह इस बार बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगी।

लम्बी उहापोह के बाद भाजपा ने अपने स्थानीय नेता शंकर लालवानी (57) को महाजन का चुनावी उत्तराधिकारी बनाते हुए इंदौर से टिकट दिया। लालवानी का मुख्य चुनावी मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी (58) से है। बहरहाल, सियासी आलोचकों का आकलन है कि महाजन के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा के लिये इंदौर क्षेत्र में चुनावी मुकाबला थोड़ा मुश्किल हो गया है।

इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा की 76 वर्षीय नेता ने कहा, "मेरी भूमिका बदल गयी है। लेकिन अब भी चुनावी मैदान में ही हूं। मैं इंदौर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी (लालवानी) के साथ ही खड़ी हूं।" मीडिया से महाजन की बातचीत के दौरान लालवानी उनके साथ ही खड़े थे।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, "इस बार मैं चुनावी उम्मीदवार नहीं हूं, तो क्या हुआ? भाजपा का संगठन चुनाव लड़ रहा है। सवाल यह नहीं है कि भाजपा से कौन चुनाव लड़ रहा है? सवाल प्रजातंत्र का है। मैंने हमेशा देश और प्रजातंत्र के लिये अपना वोट दिया है।" इंदौर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम के बारे में पूछे जाने पर महाजन ने कहा, "मतदाता जिस शख्स को इंदौर की चाबी सौंपने को कहेंगे, उस शख्स को इंदौर की चाबी सौंप दी जायेगी।" 

टॅग्स :लोकसभा चुनावइंदौरसुमित्रा महाजननरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट