लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव तय करेंगे कि जम्मू-कश्मीर गरिमा के साथ संघ का हिस्सा रह पाएगा या नहीं: फारूक अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: April 14, 2019 04:11 IST

फारूक ने गांदरबल में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को देश की धर्मनिरपेक्षता, अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए मतदान करना है

Open in App

श्रीनगर, 13 अप्रैलः नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि यह संसदीय चुनाव तय करेंगे कि जम्मू-कश्मीर "गरिमा के साथ संघ का हिस्सा रह पाएगा या नहीं।" श्रीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे फारूक ने गांदरबल में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को देश की धर्मनिरपेक्षता, अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए मतदान करना है।

उन्होंने कहा, "यह चुनाव तय करेंगे कि क्या जम्मू-कश्मीर राज्य गौरव के साथ संघ का हिस्सा बना रह सकता है। राज्य के लोग अपनी पहचान की सुरक्षा के लिए बैलट के माध्यम से भाजपा और यहां के उसके साथियों से सीधे लड़ रहे हैं।" इस बीच, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला शनिवार को दावा किया कि जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खतरे में है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2020 तक राज्य के संवैधानिक सुरक्षा उपायों को खत्म करने के उसके "स्पष्ट और बलशाली वचनों" से उसके "दुर्भावनापूर्ण एजेंडे" का पता चलता है।

अनंतनाग के डाक बंगला इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने आरोप लगाया कि पिछली पीडीपी-भाजपा सरकार ने राज्य को अराजकता में डाल दिया है। भाषा जोहेब प्रियभांशु प्रियभांशु

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू और कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019फारूक अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

भारत'20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था': जम्मू में शादी में फायरिंग का सनसनीखेज बयान, जानिए हमलावर के बारे में

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

क्रिकेटRanji Trophy Final 2025-26: 24 फरवरी से हुबली में फाइनल, कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर