लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections Result 2024: रिजल्ट से पहले ही माधवी लता ने हैदराबाद की सीट पर दावा किया पक्का, कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: June 4, 2024 07:12 IST

Lok Sabha Elections Result 2024: बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने आज नतीजों में अपनी जीत का दावा किया है

Open in App

Lok Sabha Elections Result 2024: भारत के लिए आज एक बड़ा दिन है जो न सिर्फ राजनैतिक गलियारे बल्कि जनता के लिए भी निर्णायक दिन है। लोकसभा चुनाव 2024 की आज मतगणना होने वाली है, अब से बस कुछ ही घंटों में यह गिनती शुरू हो जाएगी और शाम होते-होते साफ हो जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनने वाली है। नतीजों के सामने आने से पहले भारतीय जनता पार्टी की नेता और उम्मीदवार माधवी लता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार लता ने अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''मैं बहुत उत्साहित हूं और जिन लोगों ने पूरे देश में बीजेपी को वोट दिया है, वे सभी खास तौर पर इस खास सीट का इंतजार कर रहे हैं जिसे हम जीतेंगे और हैदराबाद को न्याय दिलाएंगे।"

लोकसभा नतीजों में बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते हुए माधवी लता ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि पीएम मोदी पूरे दो कार्यकालों में उन्होंने देश के लिए जबरदस्त काम किया है और उन्होंने न सिर्फ काम किया है और प्यार छोड़ा है बल्कि उन्होंने सभी भारतीयों के दिलों में 'मोदी का परिवार' का एक खूबसूरत हस्ताक्षर भी छोड़ा है देश आज उनकी प्रार्थनाओं, आशीर्वादों और '400 पार' की कामना कर रहा होता और इन आशीर्वादों से हैदराबाद सीट जीतने के साथ-साथ देश में सकारात्मकता का जबरदस्त तूफान आएगा...''

मालूम हो कि अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ माधवी लता को बीजेपी ने हैदराबाद से एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी के खिलाफ मैदान में उतारा है। इस सीट में यह मुकाबला बेहद रोमांचक है। चूंकि हैदराबाद सीट पर ओवैसी के परिवार का कब्जा हमेशा से रहा है ऐसे में इस बार माधवी इतिहास पलटने में कामयाब रहती हैं या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा। 

बता दें कि चुनाव आयोग ने कहा कि वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी- सभी मतगणना केंद्रों पर डाक मतपत्रों से शुरुआत होगी, उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वीवीपीटी पर्चियों का ईवीएम के नतीजों से मिलान किया जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024तेलंगाना लोकसभा चुनाव २०२४माधवी लताहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील