लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः ढाई साल बाद एक साथ दिखेंगे मोदी और उद्धव, लातूर की चुनाव रैली में साझा करेगे मंच

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 8, 2019 07:59 IST

राज्य में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं. यहां चार चरणों में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देदिसंबर 2016 में मुंबई में आखिरी बार मंच साझा किया था. सरकार की आलोचना करने वाली शिवसेना ने हाल ही में सीटों के बंटवारे पर उसके साथ समझौता किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरेलोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के गठबंधन के बाद पहली बार मंगलवार को एक रैली में मंच साझा करेंगे. भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने रविवार को बताया कि दोनों नेता लातूर और उस्मानाबाद से गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में लातूर के औसा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इन जिलों में मतदान 18 अप्रैल को होगा.

मोदी और ठाकरे ने अरब सागर के तट पर छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के लिए आधारशिला रखने के एक कार्यक्रम में दिसंबर 2016 में मुंबई में आखिरी बार मंच साझा किया था. आम तौर पर भाजपा और राजग सरकार की आलोचना करने वाली शिवसेना ने हाल ही में सीटों के बंटवारे पर उसके साथ समझौता किया.

भाजपा और शिवसेना ने महाराष्ट्र में क्रमश: 25 और 23 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. राज्य में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं. यहां चार चरणों में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल