लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में 'आप' और जेजेपी का गठबंधन चौटाला को जेल में रखने की साजिश!

By बलवंत तक्षक | Updated: April 19, 2019 09:05 IST

दुष्यंत के आप से गठबंधन को चौटाला को जेल में रखने की साजिश के तौर पर देखते हैं हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे अभय सिंह।

Open in App
ठळक मुद्देचौटाला इस समय शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल की सजा काट रहे हैं.अभय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को जेल के सीखचों के पीछे रखने की साजिश के तौर पर देखते हैं.

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में फूट के बाद गठित जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन को हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे अभय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को जेल के सीखचों के पीछे रखने की साजिश के तौर पर देखते हैं. उन्होंने कहा कि इस नापाक गठबंधन का एकमात्र मकसद चौटाला को जेल से बाहर नहीं आने देना है. लोकसभा चुनावों में हरियाणा की जनता गठबंधन के उम्मीदवारों को सबक सिखा देगी.

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में गठबंधन के तौर पर सांसद दुष्यंत चौटाला की पार्टी, जेजेपी 7 और 'आप' 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जेजेपी-आप के गठबंधन की जीत की संभावनाओं पर जब इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला से सवाल किया गया तो उन्होंने तीखे शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि परिणाम आने दीजिए, आप देखेंगे कि दल बदलुओं को लोग कितना कड़ा सबक सिखाते हैं. यह गठबंधन चुनाव के लिए नहीं, बल्कि चौटाला को जेल के सीखचों के पीछे रखने के लिए किया गया है. हरियाणा में छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है.

चौटाला इस समय शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल की सजा काट रहे हैं. उन्हें उनके बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला के साथ 10 साल की सजा सुनाई गई थी. आधे से ज्यादा सजा पूरी कर लेने, 80 साल से ज्यादा उम्र और विकलांगता का हवाला देते हुए चौटाला ने जेल से रिहाई की मांग की थी. उन्हें उम्मीद थी कि इस आधार पर वे छूट जाएंगे और चुनाव में इनेलो की मदद के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भर सकेंगे. लेकिन दिल्ली सरकार ने चौटाला की रिहाई से साफ इनकार कर दिया. इसके अलावा उन्हें तीन महीने के लिए अपनी बीमार पत्नी स्नेहलता की देखरेख के लिए बाहर आने की भी अनुमति नहीं दी गई. इस बीच चौटाला को अस्पताल से वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया है.

लोकसभा चुनावों के लिए इनेलो उम्मीदवारों के नाम की मंजूरी भी पार्टी को जेल से ही लेनी पड़ रही है. अभी इनेलो ने 6 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं. बाकी 4 उम्मीदवारों का ऐलान 19 अप्रैल को किया जाएगा. जेजेपी और 'आप' में गठबंधन के बाद दुष्यंत के पिता अजय सिंह चौटाला जेल से बाहर आ गए हैं, जबकि पूर्व मुख्ममंत्री ओमप्रकाश चौटाला को बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई. रिश्ते में दुष्यंत इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के भतीजे हैं. 'आप' से जेजेपी के गठबंधन को लेकर अभय सिंह बेहद खफा हैं. यही वजह है कि गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रि या में गुस्से से भरे अभय सिंह चौटाला ने कहा, इसका मकसद सिर्फ चौटाला साहब को जेल के सीखचों के भीतर रखना है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाना लोकसभा चुनाव 2019आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील