लाइव न्यूज़ :

बिहार: अमित शाह-नीतीश कुमार की आज होगी मुलाकात, 2019 को लेकर बन सकती है सहमति

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 12, 2018 06:10 IST

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की आज मुवाकात होगी। कहा जा रहा है कि इस मुलाकात के बीच होने वाली मुलाकात पर टिकी हैं ।

Open in App

पटना , 12 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की आज मुवाकात होगी। कहा जा रहा है कि इस मुलाकात के बीच होने वाली मुलाकात पर टिकी हैं क्योंकि संभावना है कि राजग नेताओं के बीच इस बैठक में 2019 के आम चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर सहमति बन जाएगी। 

खबर के अनुसार दोनों नेता  आज सुबह बिहार राज्य के अतिथि गृह में सुबह के नाश्ते पर मिलेंगे और फिर वे रात के भोजन के दौरान मुख्यमंत्री आवास में भी भेंट करेंगे। वहीं, बीजेपी और जदयू के सूत्रों का कहना है कि सीटों के बंटवारे पर भले ही विस्तृत चर्चा न हो , लेकिन आशा की जा रही है कि शाह और कुमार के बीच इस संबंध में मोटी - मोटी सहमति बन जाएगी। 

शाह कल एक दिन की यात्रा पर पटना पहुंचेंगे। चार साल अलग रहने के बाद जदयू की राजग में वापसी के बाद शाह की यह पहली बिहार यात्रा है।  अलग रहने के बाद जदयू की राजग में वापसी के बाद शाह की यह पहली बिहार यात्रा है। हालांकि इन बैठकों में बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और रवि शंकर प्रसाद सहित राज्य से आने वाले सभी केन्द्रीय मंत्री मौजूद होंगे।

 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद शाह की यह पहली बिहार यात्रा है। हालांकि, तब और आज के समय में काफी बदलाव आ गया है। उस समय जद (यू) भाजपा से अलग महागठबंधन में था लेकिन अब भाजपा के साथ सरकार में है। वहीं, जद (यू) ने यह कह दिया है कि अगर भाजपा नहीं मानती है, तो वह 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।'

हालांकि इन बैठकों में भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव , उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और रवि शंकर प्रसाद सहित राज्य से आने वाले सभी केन्द्रीय मंत्री मौजूद होंगे , लेकिन सबकी निगाहें शाह और कुमार की बैठक पर रहेंगी।   

टॅग्स :अमित शाहनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन