लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: अखिलेश यादव ने कहा, 'नफरत की दीवारें खड़ी कर राजनीति करती है भाजपा'

By भाषा | Updated: May 4, 2019 19:10 IST

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा डराकर और नफरत की दीवारें खड़ी कर राजनीति करती है जबकि नफरत की खाई को पाटने का काम महागठबंधन कर रहा है। अखिलेश ने बहराइच, श्रावस्ती और कैसरगंज लोकसभा सीटों से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा में कहा, ''पांच साल जनता का काम नहीं कर सकी सरकार अब वोट के लिए मजबूत सरकार और आतंकवाद की दुहाई दे रही है।''

उन्होंने पूछा कि आतंकवाद के खिलाफ भी इस कथित मजबूत सरकार ने क्या किया? हर दिन एक जवान शहीद हो रहा है और सवाल पूछने वाले को राष्ट्र विरोधी कह डालते हैं। अखिलेश ने कहा कि सपा-बसपा ने मिलकर बनारस में ऐसा दांव चला कि आतंकवाद खत्म करने का दम भरने वाली सरकार वहां एक सिपाही से घबरा गयी। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार ने साजिश करके कागजों में कमी बताकर उसे चुनाव नहीं लड़ने दिया।

उन्होंने कहा कि वो सिपाही तो सरकार से फौजियों को मिलने वाली पतली दाल, बासी रोटी, घटिया वर्दी व घटिया जूते-मोज़े आदि से संबंधित सवाल भर पूछना चाहता था, लेकिन भाजपा वाले उसे नहीं झेल सके। अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी जाति के नाम पर देश को धोखा दे रहे हैं। भाजपा वाले प्रधानमंत्री को पहले पिछड़ा कहते थे, अब अति पिछड़ा बता रहे हैं। सही कागज चेक कर लो तो कुछ भी नहीं निकलेगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार