लाइव न्यूज़ :

चौथे चरण में यूपी में अखिलेश-माया के लिए इम्तिहान की घड़ी, 13 सीटों में से बीजेपी ने 2014 में जीते थे 12 सीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 29, 2019 12:31 IST

चौथे चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश के कानपुर, झांसी,  खीरी, हमीरपुर, अकबरपुर,  जालौन, शाहजहांपुर , हरदोई , फर्रुखाबाद, मिसरिख, कन्‍नौज, उन्‍नाव और इटावा में चुनाव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचौथे चरण में कानपुर में श्रीप्रकाश जायसवाल, कन्‍नौज से डिंपल यादव, उन्‍नाव में साक्षी महाराज और खीरी में अली जाफर जैसे लोकप्रिय चेहरे चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी को अगर पिछले के प्रदर्शन को दोहराना है तो उसे यूपी में एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन से पार पाना होगा।

लोकसभा चुनाव 2019 के तहत चौथे चरण में 29 अप्रैल को जारी वोटिंग बीजेपी और एनडीए के लिहाज से बेहद महत्वरपू्र्ण माना जा रहा है। 29 अप्रैल को चौथे चरण में जिन 72 सीटों पर वोट किए जा रहे हैं, 2014 में उनमें से 56 सीटों पर बीजेपी और उसके सहयोगी दल ने जीते थे। लेकिन चौथे चरण के मदतान में सबसे दिलचस्प मुकाबला उत्‍तर प्रदेश में है। उत्‍तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान में  13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। 

2014 के लोकसभा चुनाव में  एनडीए का जबर्दस्त प्रदर्शन

उत्‍तर प्रदेश के मध्‍यवर्ती और बुंदेलखंड क्षेत्र में जातिगत समीकरण बेहद अहम माना जाता है। यूपी में सपा-बसपा-आरएलडी के महागठबंधन के लिए चौथे चरण के मतदान में साख दांव पर लगी है। इन 13 लोकसभा सीटों में से कन्‍नौज को छोड़कर बाकी की सभी 12 सीटों पर 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी। कन्‍नौज में भी कांटे की टक्कर थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सिर्फ 35 हजार वोटों से जीत पाईं थी। डिंपल यादव इस बार भी कन्‍नौज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। 

72 सीटों की बात करें तो एनडीए का प्रदर्शन साल- 2014 में शानदार रहा था। पिछली बार यूपी के कन्नौज और एमपी के छिंदवाड़ा को छोड़ दें तो बीजेपी ने इन चार राज्यों (यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र) में 47 सीटें जीती थीं। बहरहाल, बीजेपी को अगर पिछले के प्रदर्शन को दोहराना है तो उसे यूपी में एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन से पार पाना होगा।

चौथे चरण में यूपी की इन 13 सीटों पर वोटिंग

चौथे चरण में कानपुर में श्रीप्रकाश जायसवाल, कन्‍नौज से डिंपल यादव, उन्‍नाव में साक्षी महाराज और खीरी में अली जाफर जैसे लोकप्रिय चेहरे चुनावी मैदान में हैं। चौथे चरण में कानपुर, झांसी,  खीरी, हमीरपुर, अकबरपुर,  जालौन, शाहजहांपुर , हरदोई , फर्रुखाबाद, मिसरिख, कन्‍नौज, उन्‍नाव और इटावा में चुनाव हैं। 

चौथे चरण के मतदान में बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्रा, झारखंड, जम्मू कश्मीर, में मतदान हो रहे हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019समाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार