लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 2572 उम्मीदवार करोड़पति और 1643 प्रत्याशी पर आपराधिक मामले, चुनाव लड़ रहे 8360 उम्मीदवारों में से 8337 का विश्लेषण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2024 08:01 IST

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव लड़ रहे 8,360 उम्मीदवारों में से 8,337 का विश्लेषण किया गया जिससे उनकी पृष्ठभूमि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देआपराधिक रिकॉर्ड, वित्तीय स्थिति, शिक्षा और लैंगिक प्रतिनिधित्व शामिल है। 2019 के 19 प्रतिशत, 2014 के 17 प्रतिशत और 2009 के 15 प्रतिशत से अधिक है।8,337 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया उनमें से 1,643 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Lok Sabha Elections 2024: देश में इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने वालों में से 2,572 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि 1,643 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले गैर लाभकारी संगठन ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वाच द्वारा किए गए विश्लेषण से उम्मीदवारों के बारे में यह जानकारी सामने आई। इसमें चुनाव लड़ रहे 8,360 उम्मीदवारों में से 8,337 का विश्लेषण किया गया जिससे उनकी पृष्ठभूमि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।

इसमें आपराधिक रिकॉर्ड, वित्तीय स्थिति, शिक्षा और लैंगिक प्रतिनिधित्व शामिल है। विश्लेषण से पता चला कि 20 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जो 2019 के 19 प्रतिशत, 2014 के 17 प्रतिशत और 2009 के 15 प्रतिशत से अधिक है। जिन 8,337 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया उनमें से 1,643 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनमें 1,191 (14 प्रतिशत) पर बलात्कार, हत्या और महिलाओं के विरुद्ध अपराध सहित गंभीर आपराधिक आरोप हैं। उम्मीदवारों के वित्तीय विवरण से पता चलता है कि इस बार बड़ी संख्या में धनी व्यक्तियों ने चुनाव लड़ा है। कुल उम्मीदवारों में से 31 प्रतिशत करोड़पति हैं, यानी कुल करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या 2,572 है।

यह पिछले चुनावों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है जो राजनीतिक मैदान में ज्यादा धनी उम्मीदवारों के प्रवेश की प्रवृत्ति को दर्शाती है। प्रत्येक उम्मीदवार की औसत संपत्ति 6.23 करोड़ रुपये है जो चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के पास महत्वपूर्ण संपत्ति को दर्शाती है। आम चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में हुआ। मतों की गिनती चार जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024गुजरातलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप