लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: रालोद ने बिजनौर और बागपत लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा की, देखें प्रत्याशी कौन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 4, 2024 18:52 IST

Lok Sabha Elections 2024: बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधान परिषद चुनाव में योगेश चौधरी प्रत्याशी घोषित हुए। लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन है। लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

Lok Sabha Elections 2024: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने बिजनौर और बागपत लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी घोषित किया गया है। विधान परिषद चुनाव में योगेश चौधरी प्रत्याशी घोषित हुए। लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय लोकदल का झंडा बुलंद रखने वाले ये तीनों प्रतिनिधि आपके सहयोग और आशीर्वाद से सदन पहुँचकर किसान, कमेरा और विकास की बात करेंगे! 

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता जयंत सिंह ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी और औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए।

नड्डा ने ‘एक्स’ पर कहा कि वह राजग में सिंह के शामिल होने का हृदय से स्वागत करते हैं और विश्वास जताया कि वह देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। नड्डा ने कहा, ‘‘अबकी बार राजग 400 पार!’’ हाल तक विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा रहे सिंह की पार्टी समझौते के तहत उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राष्ट्रीय लोक दलजयंत चौधरीउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी