लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: शिरडी या सोलापुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं अठावले, भाजपा नेतृत्व से चर्चा के बाद फैसला लूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2024 18:51 IST

Lok Sabha Elections 2024: मैं लोकसभा में आना चाहता हूं। मैं इस बारे में (भाजपा अध्यक्ष) जेपी नड्डा, (गृहमंत्री)अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चर्चा करूंगा और फैसला करूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देअब इनकी कुल आबादी करीब 25 प्रतिशत है।एसटी (अनुसूचित जनजाति) को 7.5 फीसदी आरक्षण दिया गया।एससी और एसटी को 2.5 फीसदी आरक्षण बढ़ाया जाना चाहिए।

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र के शिरडी या सोलापुर सीट से लड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि इस पर अंतिम निर्णय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व से चर्चा के बाद लिया जाएगा। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरी पार्टी का लोकसभा में एक भी सदस्य नहीं है। मैं शिरडी या सोलापुर से चुनाव लड़ने की सोच रहा हूं। मैं लोकसभा में आना चाहता हूं। मैं इस बारे में (भाजपा अध्यक्ष) जेपी नड्डा, (गृहमंत्री)अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चर्चा करूंगा और फैसला करूंगा।’’

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ने आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘‘शुरुआत में एससी (अनुसूचित जाति) समुदाय को 15 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था क्योंकि उनकी आबादी 15 प्रतिशत थी। एसटी (अनुसूचित जनजाति) को 7.5 फीसदी आरक्षण दिया गया क्योंकि आदिवासी आबादी 7.5 प्रतिशत थी लेकिन अब इनकी कुल आबादी करीब 25 प्रतिशत है।’’

राज्यसभा सदस्य अठावले ने कहा, ‘‘इसलिए एससी और एसटी को 2.5 फीसदी आरक्षण बढ़ाया जाना चाहिए, ये कई लोगों की मांग है। यह मेरी पार्टी की भी मांग है।’’ उन्होंने देश में जाति आधारित गणना की भी अपनी मांग दोहराई ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी मांग का उद्देश्य जातिवाद को बढ़ावा देना नहीं है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Ramdas Athawaleमहाराष्ट्रकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार