लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: सीतारमण और जयशंकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जोशी ने कहा- अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि वे कहां से लड़ेंगे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2024 12:07 IST

Lok Sabha Elections 2024: कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘‘मीडिया में ये खबरें आ रही है। कमोबेश यह तय है कि वे (निर्मला सीतारमण और जयशंकर) लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि वे कहां से लड़ेंगे। यह तय नहीं है कि वह कर्नाटक से लड़ेंगे या किसी और राज्य से।’’

Open in App
ठळक मुद्देजब कुछ भी तय नहीं हुआ है तो मैं इसका उत्तर कैसे दे सकता हूं।सीतारमण और जयशंकर क्रमशः कर्नाटक और गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं।

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जोशी ने साथ ही कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे। कोयला एवं खान मंत्री जोशी ने कहा, ‘‘मीडिया में ये खबरें आ रही है। कमोबेश यह तय है कि वे (निर्मला सीतारमण और जयशंकर) लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि वे कहां से लड़ेंगे। यह तय नहीं है कि वह कर्नाटक से लड़ेंगे या किसी और राज्य से।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वे बेंगलुरु से लड़ सकते हैं, जोशी ने कहा, ‘‘जब कुछ भी तय नहीं हुआ है तो मैं इसका उत्तर कैसे दे सकता हूं।’’ केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण और विदेश मंत्री जयशंकर क्रमशः कर्नाटक और गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं।

सीतारमण ने भारतीय उद्योग जगत से 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के साथ जुड़ने को कहा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को भारतीय उद्योग जगत से खुद को 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के साथ जुड़ने का आह्वान किया। भारत 2047 में आजादी के 100 साल पूरे करेगा। उद्योग निकाय फिक्की द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत@2047: विकसित भारत और उद्योग’ पर एक सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने उद्योग को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी सुधार जारी रहेंगे।

अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव के बाद नई सरकार का गठन होगा। सीतारमण ने कहा कि भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल के दौरान सरकार द्वारा कई सुधार किए गए हैं और यह सिलसिला जारी रहेगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024S Jaishankarकर्नाटकबेंगलुरुगुजरातKarnatakaBengaluruGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत