लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: गौरव वल्लभ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, प्रोफेसर कांग्रेस नेतृत्व की रीति-नीति से हुए खफा

By आकाश चौरसिया | Updated: April 4, 2024 13:47 IST

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं और ऐसे में उनके बड़े नेताओं का भाजपा ज्वाइन करने का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस की आवाज मुखरता से आने उठाने वाले प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Elections 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीLok Sabha Elections 2024: उन्होंने अपने इस्तीफे की पीछे बताई लंबी-चौड़ी वजह

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं और ऐसे में उनके बड़े नेताओं का भाजपाज्वाइन करने का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस की आवाज मुखरता से आने उठाने वाले प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गौरव वल्लभ हाल में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में उदयपुर सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें 32 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। 

हालांकि विधानसभा चुनाव बीतने के लगभग 4 महीने बाद अब गौरव वल्लभ ने कांग्रेस को नमस्ते कर दिया है। सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उन्होंने कहा कि वो पार्टी के बचाव में कोई भी तर्क देने के लिए तैयार हैं, लेकिन वो किसी भी कीमत पर सनातन के विरोध में न तो नारे लगा सकते हैं और न ही कोई तर्क दे सकते हैं। इस कारण वो कांग्रेस में नहीं रहना चाहते हैं।

उन्होंने इस्तीफे देते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है,उसमें मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं"।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो