लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: आज दूसरे चरण के तहत वायनाड समेत लोकसभा की 88 सीटों पर मतदान, जानें किन राज्यों में हो रही है वोटिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2024 00:01 IST

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase : निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस चरण में 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर 16 लाख से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है। उसने कहा कि इस चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिनमें 8.08 करोड़ पुरूष, 7.8 करोड़ महिलाएं एवं 5929 तृतीय लिंगी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर शुक्रवार को मतदान होगादूसरे चरण में केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल हैजहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर शुक्रवार को मतदान होगा। दूसरे चरण में केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह सीट, असम एवं बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा एवं जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर शुक्रवार को मतदान होगा। वैसे तो दूसरे चरण में 89 सीट पर मतदान होना था लेकिन मध्य प्रदेश की बैतुल सीट पर बहुजन समाज पार्टी के एक प्रत्याशी के निधन के बाद अब तीसरे चरण में मतदान होगा। 

निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस चरण में 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर 16 लाख से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है। उसने कहा कि इस चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिनमें 8.08 करोड़ पुरूष, 7.8 करोड़ महिलाएं एवं 5929 तृतीय लिंगी हैं। उसके अनुसार 34.8 लाख पहली बार के मतदाता हैं तथा 20-29 वर्ष के उम्रवर्ग में 3.28 करोड़ मतदाता हैं। गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में कई मतदान केंद्रों पर मतदान का समय बढ़ा दिया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू और तेज लू चलने की भी चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि त्रिपुरा, केरल, तटीय कर्नाटक और असम में अधिक उमस से लोगों को परेशानी हो सकती है। दूसरे चरण में 1202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 1098 पुरूष एवं 102 महिलाएं हैं। 

दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान बुधवार शाम को समाप्त हो गया था। मतदान एवं सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही के वास्ते कम से कम तीन हेलीकॉप्टरों, चार विशेष ट्रेनों एवं 80000 वाहनों को लगाया गया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, अभिनय से राजनीति में आये अरुण गोविल, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के भाई डीके सुरेश (कांग्रेस), कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (जनता दल-सेक्युलर) प्रमुख उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। 

वहीं भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी, ओम बिरला और गजेंद्र सिंह शेखावत अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से लगातार तीसरी जीत की उम्मीद लगाये हुए हैं। कुल 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर पिछले शुक्रवार को हुए पहले चरण के मतदान में लगभग 65.5 प्रतिशत मतदान हुआ। शुक्रवार को दूसरे चरण के बाद केरल, राजस्थान और त्रिपुरा में चुनाव संपन्न हो जाएंगे। 

वहीं 19 अप्रैल को पहले चरण में तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (पांच), अरुणाचल प्रदेश (दो), मेघालय (दो), अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (एक), मिजोरम (एक), नगालैंड (एक), पुडुचेरी (एक), सिक्किम (एक) और लक्षद्वीप (एक) में चुनाव संपन्न हो चुका है। लोकसभा चुनाव 2019 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने इन 89 सीट में से 56 और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने 24 सीट पर जीत हासिल की थी। इनमें से छह सीट परिसीमन के बाद सामने आयी हैं। 

केरल में, 2,77,49,159 पात्र मतदाताओं में से पांच लाख से अधिक मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। राहुल गांधी, वायनाड से मौजूदा सांसद हैं और उनका मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की एनी राजा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के के. सुरेंद्रन से है। शशि थरूर, चौथी बार तिरुवनंतपुरम सीट से चुनाव मैदान में हैं और उनका मुकाबला भाजपा के चंद्रशेखर व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पन्नियन रवींद्रन से है। 

मथुरा लोकसभा सीट पर 2014 से भाजपा का पताका फहरा रही हेमा मालिनी का मुकाबला कांग्रेस के मुकेश धनगर से हैं जबकि कोटा से दो बार के सांसद ओम बिरला को कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजल चुनौती दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत जोधपुर सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह उचियारदा से है। बेंगलुरू दक्षिण से मौजूदा सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का मुकाबला कांग्रेस की सौम्या रेड्डी से होगा। 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल 30 साल से अधिक समय से भाजपा का गढ़ रहे राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। टीवी सीरियल 'रामायण' में भगवान राम का चरित्र निभाने वाले अरुण गोविल का मेरठ लोकसभा सीट पर मुकाबला बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के देवव्रत कुमार त्यागी और समाजवादी पार्टी (सपा) की सुनीता वर्मा से है।

इनपुट - भाषा

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024वायनाडराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला