लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 'आपातकाल की मानसिकता वाली पार्टी को लोकतंत्र में कोई भरोसा नहीं', पीएम मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में कांग्रेस और राहुल को घेरा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 2, 2024 16:56 IST

उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम कहते हैं ‘भ्रष्टाचार हटाओ’ लेकिन वे कहते हैं ‘भ्रष्टाचारी को बचाओ’। हमारा तीसरा कार्यकाल शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं और इस तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात पर मौन हैं- पीएम मोदी कांग्रेस ने लोगों को चुनावी फैसले के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया है - पीएम मोदी आपातकाल की मानसिकता वाली पार्टी को अब लोकतंत्र में कोई भरोसा नहीं - पीएम मोदी

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड में एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उस बयान के लिए निशाने पर लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि तीसरी बाद जीतने के बाद बीजेपी संविधान बदलने की कोशिश करेगी तो देश में आग लग जाएगी।

इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, "ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात पर मौन हैं। लेकिन वो देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर BJP जीती तो देश में आग लग जाएगी। मोदी 10 साल से इनकी लगाई हुई आग को बुझा रहा है। कांग्रेस ने लोगों को चुनावी फैसले के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया है। आपातकाल की मानसिकता वाली पार्टी को अब लोकतंत्र में कोई भरोसा नहीं है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "कांग्रेस के लोगों ने अपने खतरनाक इरादे जताना शुरू कर दिए हैं। इसलिए देश को बचाने के लिए, देश का भविष्य बनाने के लिए, आपकी आने वाली पीढ़ी की जिंदगी के सुख और समृद्धि के लिए ये चुनाव बहुत अहम है। आज देश में BJP की मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत और ज्यादा बढ़ गई है।"

उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम कहते हैं ‘भ्रष्टाचार हटाओ’ लेकिन वे कहते हैं ‘भ्रष्टाचारी को बचाओ’। हमारा तीसरा कार्यकाल शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं और इस तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के एक नेता ने देश को दो हिस्सों में बांटने की बात कही। क्या देश को बांटने की बात करने वालों को सजा नहीं मिलनी चाहिए? कांग्रेस ने उन्हें सजा देने के बजाय अपना एक नेता को चुनाव में टिकट दे दिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट