लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: शरद पवार ने एनसीपी के नए उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सतारा से शशिकांत शिंदे को मिला मौका; जानें सुप्रिया सुले के नाम कौन सी सीट?

By अंजली चौहान | Updated: April 10, 2024 11:59 IST

Lok Sabha Elections 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार ने पुणे के बारामती से डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ सुप्रिया सुले को मैदान में उतारा है।

Open in App

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में शरद पवार ने एनसीपी के उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। एनसीपी ने नौ उम्मीदवारों की लिस्ट साझा की है जिसमें शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का नाम भी शामिल है।  पार्टी ने उन्होंने बारामती से मैदान में उतारा है। वहीं, शशिकांत शिंदे को सतारा सीट पर खड़ा किया गया है। एनसीपी (सपा) के मौजूदा सांसद श्रीनिवास पाटिल द्वारा सतारा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद शशिकांत शिंदे की उम्मीदवारी दी गई थी।

गौरतलब है कि श्रीराम पाटिल को रावेर सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि बारामती लोकसभा सीट की लड़ाई चुनावी होने के सात पारिवारिक है क्योंकि एक तरफ जहां सुप्रिया सुले मैदान में हैं। वहीं, अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार भी वहीं से चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में यह ननद भाभी के बीच का मुकाबला है।

बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरदचंद्र पवार शिवसेना-यूबीटी और कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे समझौते के अनुसार महाराष्ट्र में कुल नौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने 10 में से नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये हैं।

महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने मंगलवार को अपने सदस्यों शिवसेना-यूबीटी, एनसीपी-शरद पवार और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दे दिया। समझौते के मुताबिक, शिवसेना-यूबीटी 21 सीटों पर, कांग्रेस 17 सीटों पर और एनसीपी-शरद पवार 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४NCPशरद पवारSupriya Sule
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतBye Election Results 2026: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 4 सीटों में आगे, बारामती से सुनेत्रा अजित पवार 61917 वोटों से आगे

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल