लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी दलों की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में, राकांपा प्रमुख पवार ने कहा- एकता को देख पीएम मोदी बेचैन हो गए हैं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 29, 2023 17:22 IST

Lok Sabha Elections 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेजबानी में पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में एक दर्जन से अधिक दलों के 32 से अधिक नेताओं ने भाग लिया और 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलकर भाजपा का मुकाबला करने का संकल्प लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेचैन हो गए हैं।  2024 के लोकसभा चुनाव में मिलकर भाजपा का मुकाबला करने का संकल्प लिया था। प्रधानमंत्री ने देश के समक्ष एक नया उदाहरण पेश किया है कि लोगों के बारे में बात कैसे करते हैं।

Lok Sabha Elections 2024: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि विपक्ष की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेचैन हो गए हैं। शरद पवार ने कहा कि देवेन्द्र फड़नवीस को अनुचित टिप्पणियां करने के बजाय महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

शरद पवार ने कहा कि मणिपुर जल रहा है, लेकिन मोदी सरकार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विचार करना चाहिए कि क्या मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ इस तरह से बोलना उचित है। भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रधानमंत्री के तीखे हमले के बीच पवार का यह बयान सामने आया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेजबानी में पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में एक दर्जन से अधिक दलों के 32 से अधिक नेताओं ने भाग लिया और 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलकर भाजपा का मुकाबला करने का संकल्प लिया था।

मोदी ने दिन की शुरुआत में भाजपा के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने की मंशा से पटना में आयोजित बैठक में भाग लेने वाली विपक्षी पार्टियों की सरकारों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को गिनाया था। पवार ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने देश के समक्ष एक नया उदाहरण पेश किया है कि लोगों के बारे में बात कैसे करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष की बैठक में शामिल लोगों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्री शामिल थे, जिनके पास अपने-अपने राज्यों पर शासन करने की जिम्मेदारी थी और जिन्हें लोगों का समर्थन प्राप्त है। (अपने) सहकर्मियों के बारे में ऐसे बयान देना कितना उचित है?

प्रधानमंत्री को इस बारे में सोचना चाहिए।’’ राकांपा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में बात करते हुए मोदी द्वारा कथित महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले का उल्लेख किये जाने पर पवार ने कहा कि वह कभी भी इस बैंक के सदस्य नहीं थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024शरद पवारनरेंद्र मोदीदेवेंद्र फड़नवीसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार