लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मोदीजी का अगला कार्यकाल देश के लिए निर्णायक होगा, वो आम लोगों के लिए 'मसीहा' हैं", देवेंद्र फड़नवीस ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 23, 2023 08:57 IST

देवेन्द्र फड़नवीस ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल हासिल करने पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से देश को आगे बढ़ाया है, उनका आगामी कार्यकाल भारत के विकास के लिए निर्णायक साबित होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेन्द्र फड़नवीस ने बतौर पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरा कार्यकाल हासिल करने पर भरोसा जतायाउन्होंने कहा कि पीएम मोदी का आगामी कार्यकाल भारत के विकास के लिए निर्णायक साबित होगापीएम मोदी आम आदमी के लिए मसीहा हैं, वो इस देश को भ्रष्टाचार से बचा रहे हैं

पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल हासिल करने पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से देश को आगे बढ़ाया है, उनका आगामी कार्यकाल भारत के विकास के लिए निर्णायक साबित होगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी के प्रशिक्षण सत्र के बारे में बोलते हुए फड़नवीस ने कहा, "मैंने बैठक में पार्टी नेताओं को सूचित किया कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव भाजपा की बजाय इस देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। जिस तरह से मोदीजी ने देश को आगे बढ़ाया है। उनका 2024 का आगामी कार्यकाल भारत के लिए निर्णायक होगा।"

उन्होंने कहा, "इसलिए हमें लोकसभा चुनाव से पहले सभी बूथ स्तरों और निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करना होगा। हमें चुनाव के दौरान अपने गठबंधन सहयोगियों का भी भरपूर समर्थन करना होगा। पार्टी में हर कोई इन चीजों को ध्यान में रखते हुए काम करेगा।"

क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष के 'भ्रष्ट' नेताओं के लिए दुर्भाग्य ला सकते हैं, लेकिन लोग उन्हें 'मसीहा' मानते हैं।

फड़नवीस ने कहा, "आजकल पीएम मोदी से कौन डरता है? भ्रष्ट नेता और बुरे काम करने वाले लोग ही उनसे डर कर जी रहे हैं। इसलिए विपक्ष के लोग उनकी आलोचना करते हैं। हालांकि आम आदमी के लिए पीएम मोदी एक मसीहा हैं, वो इस देश को भ्रष्टाचार से बचाने वाले हैं।"

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा, "जहां तक ​​राहुल गांधी का सवाल है, उनकी अपनी पार्टी के नेता भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। इसलिए मैं भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता।"

मालूम हो कि बीते मंगलवार को राजस्थान के बाड़मेर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 'पनौती' कहा और विश्व कप फाइनल में भारत की हार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनकी उपस्थिति से जोड़ा।

राहुल ने बाड़मेर में सार्वजनिक बैठक में कहा, "हमारे लोग अच्छा खेल रहे थे। वे विश्वकप जीत सकते थे लेकिन 'पनौती' ने हमें हरा दिया। टीवी वाले आपको यह नहीं बताएंगे लेकिन लोग जानते हैं।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीBJPदेवेंद्र फड़नवीसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार